Fri. Apr 26th, 2024

    शनिवार को जारी हुई एक स्टेटमेंट के अनुसार अंशुल अम्बानी, जोकि अनिल अंबानी के छोटे बेटे हैं उन्होंने हाल ही में अपनी अंडर ग्रेजुएट डिग्री पूरी करके मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में रिलायंस समूह से जुड़ गए हैं।

    न्यूयॉर्क से ली अंडर ग्रेजुएट डिग्री :

    रिलायंस ग्रुप ने बताया की अंशुल अंबानी ने मैनेजमेंट में अंडरग्रेजुएट डिग्री न्यूयॉर्क के स्टर्न स्कूल ऑफ़ बिज़नस, न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी से की है। डिग्री पूरी होने के बाद उन्होंने बतौर प्रबंधन प्रशिक्षु रलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को जॉइन किया है।

    रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर क्या है ?

    रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर समूह की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) शाखा है। यह समूह की बिजली उत्पादन और वितरण व्यवसायों, मुंबई मेट्रो, रक्षा व्यवसाय और विभिन्न अन्य सड़क और हवाई अड्डे परियोजनाओं के लिए होल्डिंग कंपनी भी है। अतः यह समूह इस सभी शाखाओं की देख रेख करता है एवं अब अंशुल अंबानी ने इस समूह को मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में ज्वाइन किया है।

    अनिल अंबानी के बड़े बेटे भी हैं रिलायंस में :

    न्शुल अंबानी

    अनमोल अंबानी जोकि अनिल अंबानी के बड़े बेटे हैं, वे भी 2014 में रिलायंस समूह से जुड़ गए थे। उस समय वे रिलायंस म्यूच्यूअल फण्ड में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे एवं कुछ समय बाद 2016 में उन्होंने रिलायंस कैपिटल बोर्ड ज्वाइन कर लिया था।

    अब अनिल अंबानी के छोटे बेटे भी उन्ही पदचिन्ह पर चल रहे हैं एवं रिलायंस समूह से जुड़ गए हैं। वे अभी कुछ समय रिलायंस में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी ही सेवाएं देंगे। अनमोल अंबानी ने ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा की वे इस बात को लेकर काफी उत्सुक हैं।

    अनमोल अंबानी की वर्तमान की बात करें तो वे अभी रिलायंस समूह की वित्तीय सेवाओं के कारोबार की देखरेख कर रहे हैं। वर्तमान में रिलायंस कैपिटल में सीईओ पद पर कोई कार्यरत नहीं है जिसके चलते सभी कर्मचारी अनमोल अंबानी को ही रिपोर्ट करते हैं। अतः अभी अनमोल रिलायंस कैपिटल में फंक्शन हेड के रूप में कार्य कर रहे हैं।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *