Fri. Jun 28th, 2024
    Anjana Sukhani biography in hindi

    अंजना सुखानी भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मो के अलावा तमिल, तेलुगु, मराठी, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मो में भी अभिनय किया है। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

    उनके द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘हम दम’, ‘सुन ज़रा’, ‘संडे’, ‘गोलमाल रिटर्न’, ‘शानदार’, ‘कॉफ़ी विद डी’ जैसी फिल्मो में अभिनय किया है। फिल्मो से पहले उन्होंने कई टेलीविज़न विज्ञापनों में भी अभिनय किया है।

    अंजना सुखानी का प्रारंभिक जीवन

    अंजना सुखानी का जन्म 10 दिसंबर 1978 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। अंजना ने एक सिंधी हिन्दू परिवार में जन्म लिया था। उनके परिवार में उनके माता पिता के अलावा उनका एक भाई और एक बहन हैं। उनकी बहन का नाम ‘मीना सुखानी’ है जो पेशे से एक अभिनेत्री ही हैं।

    अंजना ने अपने स्कूल की पढाई ‘कमला हाई स्कूल’, खर, मुंबई से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कार्डिफ मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी’, यूके से ‘मैनेजमेंट डिग्री इन इंटरनेशनल बिज़नस’ की मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने कई अलग अलग भाषाओं की फिल्मो में अभिनय किया है।

    अंजना सुखानी का व्यवसायिक जीवन

    अंजना सुखानी का फिल्मो का शुरुआती सफर

    अंजना सुखानी ने अपने पढाई को अपने अभिनय के व्यवसाय से ज़्यादा ज़रूरी समझा था। अपनी मॉडलिंग के शुरुआती समय में उन्होंने कैडबरी डेरी मिल्क के टीवी विज्ञापन में अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने एक म्यूजिक विडिओ में भी अभिनय किया था, जिसका नाम ‘घर जाएगी’ था।

    साल 2005 में उन्होंने अपना डेब्यू हिंदी फिल्मो में किया था। सबसे पहले उन्होंने हिंदी फिल्म ‘हम दम’ में अभिनय किया था, जिसके निर्देशक ‘कुषाण आनंद’ थे। फिल्म में अंजना ने ‘रुतु जोशी’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल अंजना ने अपने अभिनय का डेब्यू तेलुगु फिल्मो में भी किया था। उनकी पहली तेलुगु फिल्म का नाम ‘ना ऊपरी’ था, जिसमे उन्होंने ‘मधु’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2006 की शुरुआत अंजना ने हिंदी फिल्म ‘सुन ज़रा’ से की थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘रोहित नैय्यर’ थे और फिल्म में अंजना ने ‘तृषा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को समीर आफताब, अंजना सुखानी, किशोरी शाहने और मिथुन चॉकरोबोर्ती ने निभाया था। इसी साल अंजना ने एक और हिंदी फिल्म में अभिनय किया था, जिसका नाम ‘जाना: लेट्स फॉल इन लव’ था। फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘मधु सुखानी’ था।

    अंजना सुखानी का फिल्मो का बाद का सफर

    साल 2007 में अंजना सुखानी ने निखिल अडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क़: ए ट्रिब्यूट टू लव’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘अंजलि’ था और फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदारों को सलमान खान, अनिल कपूर, जूही चावला, गोविंदा, अक्षय खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, आयेशा ताकिए, शन्नों जैसे बड़े बड़े कलाकारों ने निभाया था।

    साल 2008 में अंजना को हिंदी फिल्म ‘संडे’ में देखा गया था। फिल्म के निर्देशक ‘रोहित शेट्टी’ थे और फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘ऋतू’ था। इसके बाद अंजना की उस साल की दूसरी फिल्म का नाम ‘दे ताली’ था। उन्होंने इस फिल्म में ‘अनीता’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी, आएशा ताक़िआ और रिमी सेन ने निभाया था। अंजना का किरदार एक कैमिओ किरदार था।

    साल 2008 में ही अंजना ने हिन्दी फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न्स’ में अभिनय किया था। उन्होंने इस फिल्म में ‘डेज़ी पस्चिसिआ’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को अजय देवगन, करीना कपूर, अरशद वारसी, अमृता अरोरा, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, सेलिना जेटली, अंजना सुखानी और अश्विनी कलसेकर ने निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 800 मिलियन की कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था।

    अंजना सुखानी ने साल 2009 की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘जय वीरू’ से की थी। उन्होंने इस फिल्म में ‘दिव्या’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक ‘पुनीत सिरा’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को फरदीन खान, कुनाल खेमू, दिआ मिर्ज़ा, अरबाज़ खान, और अंजना सुखानी ने निभाया था। इसके बाद अंजना सुखानी ने हिंदी फिल्म ‘जश्न’ में अभिनय किया था। फिल्म में उन्होंने ‘सारा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक ‘रक्षा मिस्त्री’ थे और फिल्म में उन्होंने मुख्य किरदारों को अभिनेता अध्ययन सुमन, शहाना गोस्वानी और हुमायूँ सईद के साथ अभिनय किया था।

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बहुत ख़राब प्रदर्शन किया था। इसी साल अंजना ने अपने अभिनय का डेब्यू कन्नड़ फिल्मो में भी किया था। उनकी पहली कन्नड़ फिल्म का नाम ‘मलयाली जोठेयाली’ था, जिसमे उन्होंने ‘संध्या’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में भी अपना नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था।

    साल 2010 की बात करे तो उन्होंने उस साल हिंदी फिल्म ‘तुम मिलो तोह सही’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘शालिनी कस्बेकर’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल अंजना को तेलुगु फिल्म ‘डॉन सीनू’ में देखा गया था। इस फिल्म में अंजना ने ‘प्रिया’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने सहायक किरदार अभिनय किया था और मुख्य किरदारों को रवि तेजा और श्रिया सरन ने निभाया था।

    साल 2012 की बात करे तो अंजना सुखानी ने उस साल सबसे पहले हिंदी फिल्म ‘डिपार्टमेंट’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘भारती’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक ‘राम गोपाल वर्मा’ थे और फिल्म में मुख्य किरदार को अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, राणा दग्गुबत्ती, विजय राज़, अभिमंयु सिंह और अंजना सुखानी ने निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बहुत ख़राब प्रदर्शन किया था और अपना नाम फ्लॉप फिल्मो की सूचि में शामिल किया था।

    इसके बाद अंजना की अगली फिल्म का नाम ‘मैक्सिमम’ था। इस फिल्म में उन्होंने सोनू सूद, नसीरुद्दीन शाह, नेहा दुपीआ, निशिकांत दीक्षित और आर्य बब्बर के साथ मुख्य किरदार को निभाया था। इस साल की अंजना की आखरी फिल्म का नाम ‘कमाल धमाल मालामाल’ था। इस फिल्म में उन्होंने एक कैमिओ किरदार दर्शाया था और साथ ही एक गाने पर डांस भी किया था।

    साल 2013 की बात करे तो उन्होंने इस साल सबसे ज़्यादा हिंदी फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘साहेब, बीवी और गैंग्स्टर रिटर्न्स’ था, जिसमे उन्होंने एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने उसी साल अपने अभिनय का डेब्यू पंजाबी फिल्मो में किया था। उस फिल्म का नाम ‘यंग मलंग’ था। साल 2015 में अंजना सुखानी ने सबसे पहले हिंदी फिल्म ‘शानदार’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक सहायक किरदार को दर्शाया था और मुख्य किरदार को अभिनेता शाहीद कपूर और आलिआ भट्ट निभा रहे थे।

    साल 2015 में अंजना सुखानी ने अपने अभिनय का डेब्यू मराठी फिल्मो में भी किया था। उनकी सबसे पहली मराठी फिल्म का नाम ‘लाल इश्क़’ था। इस फिल्म में उन्होंने ‘जाह्नवी’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार को सव्वप्निल जोशी ने निभाया था। साल 2016 की बात करे तो उन्होंने उस साल पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 2’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक छोटी सी भूमिका दर्शाई थी।

    साल 2017 में भी अंजना को हिंदी फिल्म ‘कॉफ़ी विद डी’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘विशाल मिश्रा’ थे और फिल्म में अंजना ने ‘पारुल’ नाम का किरदार अभिनय किया था। अंजना ने फिल्मो के अलावा एक रियलिटी शो में भी भाग लिया था। उन्होंने कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाडी’ में भाग लिया था। उन्होंने इस शो के पहले सीजन में भाग लिया था और शो में चौथे स्थान को प्राप्त किया था।

    अंजना सुखानी का निजी जीवन

    अंजना सुखानी के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने काफी समय से अभिनेता ‘रेहान खान’ को डेट किया है। अंजना के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उनके पसंदीदा अभिनेता अक्षय कुमार और अजय देवगन हैं।

    अभिनेत्रियों में उन्हें प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और करीना कपूर पसंद हैं। अंजना का पसंदीदा रंग सफ़ेद, गुलाबी, शाही नीला और काला है। अंजना को शॉपिंग करना घूमना बहुत पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    One thought on “अंजना सुखानी की जीवनी”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *