जीरो फिल्म

सिख धर्म की भावनाओं को ठेस पहुचाने के जुर्म में शाहरुख़ खान और आनंद एल राय के खिलाफ़ शिकायत दर्ज़ कराई गई है। 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट समिति (डी एस जी एम सी) के अध्यक्ष मजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को फ़िल्म जीरो के निर्देशक आनंद एल राय और अभिनेता शाहरुख़ खान के ऊपर यह आरोप लगाते हुए कि उन्होंने सिख धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत किया है, उनके खिलाफ़ शिकायत दर्ज़ करवाई है।

अपने शिकायतनामा में सिरसा ने कहा कि ‘जीरो’ के ट्रेलर में शाहरुख़ खान गत्रा कृपाण पहना हुआ है जिससे सिख धर्म की भावनाए आहत हुई हैं।

सिख रहत मर्यादा के अनुसार सिर्फ अमृतधारी सिख ही गत्रा कृपाण धारण कर सकता है। सिरसा ने आनंद एल राय को यह कृपाण वाला सीन हटाने के लिए भी कहा है नहीं तो सिख धर्म के अनुयाई सिनेमाहाल के सामने विरोध प्रदर्शन कर के फ़िल्म के प्रदर्शन को रोक देंगे।

सिरसा ने कहा कि,”अपने धर्म के प्रति ऐसा असम्म्मान सिख धर्म के अनुयाई बर्दास्त नहीं कर सकते हैं।”

शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ़ जैसे सितारों से सजी यह फ़िल्म मनुष्य के अधूरेपन का जश्न मनाती है। शाहरुख़ खान एक बौने आदमी की भूमिका में हैं वहीं कैटरीना कैफ़ एक ऐसी अभिनेत्री का किरदार कर रही हैं जो शराब की लत से जूझ रही है।

अनुष्का शर्मा एक दिव्यांग वैज्ञानिक के किरदार में हैं। फ़िल्म 21 दिसम्बर को रिलीज़ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *