Tue. Apr 16th, 2024
    स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2: गीत 'राधा' में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडेय और तारा सुतारिया के साथ नज़र आये विल स्मिथ

    पिछले साल जब विल स्मिथ भारत आये थे तो सिनेमाप्रेमी उनके दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हो गए थे। हरिद्वार में पूजा करने से लेकर, ऑटो में सफ़र करने तक, उनके पल पल की खबर ली गयी। मगर सबसे ज्यादा लोग उनके पुनीत मल्होत्रा निर्देशित फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2” में उनके डांस नंबर को लेकर उत्साहित थे। फिल्म के मेकर्स ने विल और फिल्म की कास्ट के लिए पहले भाग के मशहूर गीत ‘राधा’ को फिर से बनाया है।

    विल ने अपनी बकेट लिस्ट का एक एपिसोड साझा किया और बताया कि कैसे भारत से शुरू से ही उनका जुड़ाव रहा है। वह पिछले साल भारत आये थे और उनकी तसवीरें इन्टरनेट पर बहुत वायरल हुई थी। मगर सब को उनके डांस सीक्वेंस का इंतज़ार था। अपने भारत दौरे के दौरान, विल ने टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडेय और तारा सुतारिया के साथ एक खास डांस सीक्वेंस शूट किया था। और अब इसकी एक झलक सामने आई है-

    https://www.instagram.com/p/BoqAgjoF33G/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BoosqNLH6cp/?utm_source=ig_web_copy_link

    अपने फेसबुक पेज पर साझा किये एपिसोड में, विल अभिनेताओं के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। डांस अभ्यास शुरू करने से पहले, विल हरिद्वार गए थे जहाँ उन्होंने पूजा की। बॉलीवुड के बारे में सब समझने के बाद और सिनेमा में करण जौहर से टिप्स लेने के बाद, शूट से एक रात पहले विल ने कहा था कि वह डांस नहीं कर सकते।

    भगवान कृष्णा की बांसुरी से लेकर, चुनरी स्टेप तक, विडियो में दिखाया गया है कि उन्होंने अपने डांस सीक्वेंस के लिए कैसे तैयारी की। देखिये गीत ‘राधा’ पर उनका डांस-

    https://www.facebook.com/willsmithsbucketlist/videos/376106403118086/?t=441

    बॉलीवुड स्टाइल में धमाकेदार एंट्री से लेकर परफेक्ट बॉलीवुड ठुमका तक, विल की उपस्थिति से गीत में चार चाँद लग गए हैं। करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म इस साल 10 मई को रिलीज़ हो रही है।

     

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *