Fri. Mar 29th, 2024
    क्या सोनम कपूर ने कर दिया है मलाइका अरोड़ा को मांफ? दोनों ने अर्जुन कपूर के साथ दिया पोज़, देखे पोस्ट

    जहाँ एक तरफ पूरे कपूर खानदान ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है, वही ऐसी अफवाहे थी सोनम कपूर अभी भी अपने भाई की गर्लफ्रेंड से खफा हैं और इसका कारण है 2016 में हुआ वो किस्सा। खबरों के मुताबिक, 2016 में मनीष मल्होत्रा की पार्टी के दौरान, मलाइका ने ज्यादा शराब पी ली थी और ड्रामा करने लगी थी। जब सोनम ने उनकी मदद करनी चाही तो मलाइका ने उन्हें भी बेईज्ज़त कर दिया था।

    जबकि उनके कैटफाइट की खबरें अभी लाइमलाइट बटोर ही रही थी, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है जिसे देखकर लग रहा है कि दोनों ने अपनी पुरानी नाराज़गी भुलाकर दोस्त बनने का फैसला कर लिया है। नताशा पूनावाला ने एक तस्वीर साझा की है जिसमे मलाइका और सोनम के साथ अर्जुन कपूर, रिया कपूर, करण बूलानी और आनंद आहूजा स्विट्ज़रलैंड की खूबसूरत वादियों का लुत्फ़ उठाते नज़र आ रहे हैं। ये सभी वहाँ आकाश अम्बानी और श्लोका अम्बानी की शादी की रस्मो का हिस्सा बनने गए हुए हैं। तस्वीर आप यहाँ देख सकते हैं-

    https://www.instagram.com/p/BupSSa-hIVA/?utm_source=ig_web_copy_link

    खबरों के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका का अफेयर तभी से चल रहा है जब उन्होंने अपने एक्स-हसबैंड अरबाज़ खान से तलाक भी नहीं लिया था। जबकि अरबाज़ एक इटालियन मॉडल के साथ रिलेशनशिप में हैं, मलाइका को अक्सर अर्जुन के साथ डेट पर जाते देखा गया है। खबर तो ये भी आई थी कि दोनों जल्द अगले महीने चर्च में इसाई रीती-रिवाजों से शादी कर सकते हैं।

    यहाँ तक कि करण जौहर ने भी अपने चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण’ पर कई बार उल्लेख किया था कि मलाइका और अर्जुन जल्द शादी करने वाले हैं। जब करीना कपूर खान शो पर नज़र आई थी, जो मलाइका की करीबी दोस्त हैं, करण ने उनसे भी पूछा था कि वह दोनों की शादी के बारे में क्या कहना चाहती हैं। फिर करण ने पूछा कि क्या वह मलाइका की ब्राइड्समेड बनेंगी जिसका जवाब करीना ने केवल एक मुस्कराहट से दिया।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *