Fri. Apr 19th, 2024
    सुरभि चंदना ने इस भीषण गर्मी से बचने के लिए करवाया ये कूल हेयरकट, देखिये तसवीरें

    पूरा देश इस वक़्त गर्मी में झुलस रहा है, ऐसे में लड़कियों की टेंशन बढ़ाते हैं ये लम्बे बाल। इन्हें संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है और ऊपर से इनकी वजह से गर्मी बढ़ती है वो अलग। जबकि ऐसी भीषण गर्मी में हर लड़की का मन करता हैं कि अपने बालों को कटवा ले, ज्यादातर लड़कियां ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर पाती हैं। और अगर आप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं तो आपके लिए ऐसा करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है क्योंकि आपको एक प्रकार की छवि को बनाये रखना जरूरी होता है।

    हालांकि, टीवी अभिनेत्री सुरभि चंदना उन सब लड़कियों से बिलकुल अलग हैं। सुरभि ने अपने लम्बे लम्बे बालों की बलि देकर उन्हें छोटे करवा लिए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हेयरकटिंग की काफी तसवीरें और विडियो डाली हैं जिनसे सांफ नज़र आ रहा है कि उन्हें अपने नए बाल बहुत अच्छे लग रहे हैं और उन्हें बाल कटवाने का बिलकुल भी पछतावा नहीं हैं। देखिये यहाँ-

    https://www.instagram.com/p/ByavClEB9km/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/ByawAbIB2Ai/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BycFdiJnqon/?utm_source=ig_web_copy_link

    सुरभि का नया हेयर उन पर बहुत जंच रहा है और अपने बालों की तरह, वह भी काफी फ्रेश नज़र आ रही हैं। उनके हेयरकट देखकर कई लड़कियां उनसे प्रभावित हो गयी और खुद भी ऐसे ऐसे बाल कटवाने की कहने लगी। वैसे कुछ दिन पहले भी, सुरभि ने एक ऐसा ही हिम्मत वाला काम किया था जब उन्होंने इतनी सड़ी गर्मी में लेदर की जैकेट पहन कर पोज़ दिया था। उनकी तसवीरें देखकर गर्मियां और बढ़ गयी थी।

    https://www.instagram.com/p/ByUVDGfnQmr/?utm_source=ig_web_copy_link

    काम की बात की जाये तो, सुरभि बहुत जल्द आइकोनिक शो ‘संजीवनी’ के दूसरे सीजन में नज़र आएँगी। इस शो में सुरभि एक मासूम और शर्मीली पंजाबी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो संजीवनी में अपने माता-पिता को बेकसूर साबित करने आती है। उनके विपरीत नमित खन्ना शो में दिखाई देंगे। दोनों की प्रेम-कहानी नफरत से शुरू होगी जो बाद में जाकर प्यार में तब्दील हो जाएगी।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *