Fri. Mar 29th, 2024
    simba trailer launch

    रणवीर सिंह और सारा अली खान जैसे कलाकारों से सजी और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘सिम्बा’ का ट्रेलर 3 दिसम्बर को आने वाला है। रणवीर सिंह ने इसकी सुचना अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिये दी है।

    फ़िल्म के पोस्टर में एक पुलिस की वर्दी दिख रही है और लिखा है कि, “सिम्बा ट्रेलर के लिए 2 दिन और।”

    रणवीर सिंह ने ‘सिम्बा’ के फ़िल्म निर्माण समूह के साथ एक विडियो भी शेयर की है जिसमें वह निर्देशक रोहित शेट्टी के बारे में बोलते नज़र आ रहे हैं। इस विडियो में फ़िल्म के कुछ दृश्य भी हैं। रणवीर ने कहा है कि वह रोहित शेट्टी के फैन हैं और हमेशा से उनके साथ फ़िल्म करना चाहते थे।

    रणवीर सिंह के अनुसार फ़िल्म पर सभी ने बहुत मेहनत की है और यह फ़िल्म थिएटर फाड़ देने वाली है। विडियो में फ़िल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर भी नज़र आ रहे हैं।

    फ़िल्म समीक्षक और व्यवसाय विशेषज्ञ कोमल नहाटा ने ट्वीट करके फ़िल्म के ट्रेलर के बारे में कहा है कि, ” अगर एक किताब अपने मुख्यपृष्ट से और एक फ़िल्म अपने ट्रेलर से जानी जाती है तो मैं यह घोषणा कर सकता हूँ कि रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘सिम्बा’ सुपरहिट होने वाली है।

    ट्रेलर ने सब कुछ कह दिया है। कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस, संगीत, नृत्य, एक्शन, इमोशन। फ़िल्म की विषयवस्तु दर्शकों को आकर्षित करेगी।”

    ‘सिम्बा’ 28 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आएगी। यह सारा अली खान की दूसरी फ़िल्म होगी। उनकी पहली फ़िल्म ‘केदारनाथ’ 7 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं।

    यह भी पढ़ें: रिलीज़ हुआ दिलबर-दिलबर का अरबी वर्जन, देखने लायक है नोरा फतेही की हॉटनेस

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *