Fri. Mar 29th, 2024
सम्बोधन कारक

विषय-सूचि

इस लेख में हम कारक के भेद संबोधन कारक के बारे में पढ़ेंगे।

(कारक के बारे में पढ़नें के लिए यहाँ क्लिक करें – कारक के उदाहरण, भेद, परिभाषा)

सम्बोधन कारक की परिभाषा

  • संज्ञा या सर्वनाम का वह रूप जिससे किसी को बुलाने, पुकारने या बोलने का बोध होता है, तो वह सम्बोधन कारक कहलाता है।
  • सम्बोधन कारक की पहचान करने के लिए ! यह चिन्ह लगाया जाता है।
  • सम्बोधन कारक के अरे, हे, अजी आदि विभक्ति चिन्ह होता हैं।

सम्बोधन कारक के उदाहरण

  • हे ईश्वर! मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है। 

ऊपर दिए गए वाक्य में जैसा कि आप देख सकते हैं हे विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया है। जैसा की हम जानते हैं हे शब्द किसी के सम्बोधन के लिए प्रयोग किया जाता है।

यहां वक्ता हे शब्द ईश्वर के लिए प्रयोग कर रहा है। यहां ईश्वर का सम्बोधन हो रहा है। अतः यह उदाहरण सम्बोधन कारक के अंतर्गत आएगा।

  • अरे ! तुम इतनी जल्दी कैसे आये। 

जैसा कि आप ऊपर दिए गए वाक्य में देख सकते हैं, अरे! विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया गया है। यह आस्चर्यचकित होकर सम्बोधन करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

यहां वक्ता अरे! शब्द का प्रयोग करके दुसरे व्यक्ति का सम्बोधन कर रहा है। अतः यह उदाहरण भी सम्बोधन कारक के अंतर्गत आएगा।

  • हे अर्जुन ! तुम्हे यह काम अवश्य करना चाहिए। 

ऊपर दिए गए वाक्य में जैसा की आप देख सकते हैं हे विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया गया है। यह चिन्ह जैसा की हम जानते हैं की किसी का सम्बोधन के लिए प्रयोग किया जाता है।

यहां यह शब्द का प्रयोग करके अर्जुन का सम्बोधन हो रहा है। उसे किसी प्रकार का काम करने की बात कही जा रही है। अतः यह उदाहरण अधिकरण कारक के अंतर्गत आएगा।

संबोधन कारक के कुछ अन्य उदाहरण :

  • अरे रमेश ! तुम यहां कैसे ?
  • अजी ! सुनते हो क्या।
  • अरे राम! बहुत बुरा हुआ।
  • अरे भाई ! तुम तो बहुत दिनों में आये।
  • अरे बच्चों! शोर मत करो।
  • हे ईश्वर! इन सभी नादानों की रक्षा करना।
  • अरे! यह इतना बड़ा हो गया।

इस लेख के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

सम्बंधित लेख:

  1. कर्ता कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  2. कर्म कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  3. करण कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  4. अपादान कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  5. सम्प्रदान कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  6. अधिकरण कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  7. संबंध कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा

By विकास सिंह

विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

4 thoughts on “सम्बोधन कारक : परिभाषा एवं उदाहरण”
  1. यदि विभक्ति चिह्न का प्रयोग नहीं करके सिर्फ नाम से संबोधित करेंगे तो संबधबोधक चिह्न का प्रयोग करेंगे क्या? उदाहरण भी दें।

  2. सम्बन्ध कारक और संबोधन कारक अन्य कारक से कैसे भिन्न है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *