Fri. Mar 29th, 2024
संबंध कारक

विषय-सूचि

इस लेख में हम कारक के भेद संबंध कारक के बारे में पढ़ेंगे।

(कारक के बारे में पढ़नें के लिए यहाँ क्लिक करें – कारक के उदाहरण, भेद, परिभाषा)

संबंध कारक की परिभाषा :

  • जैसा की हमें कारक के नाम से ही पता चल रहा है कि यह किन्हीं वस्तुओं में संबंध बताता है। संज्ञा या सर्वनाम का वह रूप जो हमें किन्हीं दो वस्तुओं के बीच संबंध का बोध कराता है, वह संबंध कारक कहलाता है।
  • सम्बन्ध कारक के विभक्ति चिन्ह का, के, की, ना, ने, नो, रा, रे, री आदि हैं।

संबंध कारक के कुछ उदाहरण :

  • यह साहिल का स्कूटर है। 

जैसा की आप ऊपर दिए गए वाक्य में देख सकते हैं का विभक्ति चिन्ह का इस्तेमाल किया गया है। यह हमें स्कूटर एवं साहिल के बीच में संबंध बता रहा है।

जैस की हम जानते हैं की का विभक्ति चिन्ह संबंध कारक का होता है। यह हमें दो वस्तुओं के बीच के संबंधों को बताता है। इस वाक्य में भी यही विभक्ति चिन्ह है। अतः यह उदाहरण संबंध कारक के अंतर्गत आएगा।

  • यह मानव का घर है। 

ऊपर दिए गए वाक्य में जैसा कि आप देख सकते हैं कि का विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है।

यह विभक्ति चिन्ह संबंध कारक का होता है क्योंकि हमें दो वस्तुओं के बीच के संबंध बताता है। इस वाक्य में यह हमें मानव एवं घर के बीच में संबंध बता रहा है। अतः यह उदाहरण संबंध कारक के अंतर्गत आएगा।

  • राजा दशरथ के चार बेटे थे। 

जैसा की आप देख सकते हैं, ऊपर दिए दिए गए वाक्य में के विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया गया है। यह चिन्ह हमें राजा दशरथ एवं राम के बीच का संबंध बता रहा है। अतः यह संबंध कारक के अंतर्गत आएगा।

संबंध कारक के कुछ अन्य उदाहरण :

  • वह राम का बेटा है।
  • यह सुरेश की बहन है।
  • बच्चे का सिर दुःख रहा है।
  • यह सुनील की किताब है।
  • यह नरेश का भाई है।
  • सीतापुर मोहन का गाँव है।
  • यह गाडी विकास की है।

इस विषय से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

सम्बंधित लेख:

  1. कर्ता कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  2. कर्म कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  3. करण कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  4. अपादान कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  5. सम्प्रदान कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  6. अधिकरण कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
  7. संबोधन कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा

By विकास सिंह

विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

7 thoughts on “संबंध कारक : परिभाषा एवं उदाहरण”
  1. संबंधकारक और संबंध बोधक में अंतर क्या है

  2. Sir radha ka kuttabahut tej dodta hai (sambandhkarak hai) but- ma apne bachhe ko marti hai (sambandhkara nahi haj) please -explane

    1. Atul ji radha ka kutta….ismein radha aur kutte ke beech ka sambandh “ka” dikhata hai isliye sambandhkarak hai

      Apne bachche ko marti hai …..is value me “ko” maa aur bete ke beech ka sambandh nahi dikhata balki “ko” bachche ko maa kya kar rahi hai vo dikhata hai yani sampradaan karak hai

    1. उसका,उसकी,अपना,अपनी,तुम्हारा, तुम्हारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *