Thu. Apr 25th, 2024
    क्या आपने देखा श्रद्धा कपूर द्वारा साझा किया गया लक्ष्मी अग्रवाल का ये धमाकेदार विडियो?

    तेज़ाब हमले की पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की ज़िन्दगी और उनके संघर्ष से जल्द ही पूरी दुनिया रूबरू होने वाली है। मेघना गुलज़ार उन पर आधारित एक फिल्म बना रही हैं ‘छपाक’ जिसमे दीपिका पादुकोण और विक्रांत मस्से अहम भूमिका में नज़र आयेंगे।

    लक्ष्मी जिन्होंने दुनिया भर में तेजाब हमले के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, वह फ़िलहाल मस्ती के मूड में नज़र आ रही हैं। एक विडियो में वह, फिल्म ‘बागी’ के गीत ‘छम छम’ पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bvs7mHDlEYa/?utm_source=ig_web_copy_link

    बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जो इस मूल गीत में नज़र आई थी, उन्होंने सोशल मीडिया पर लक्ष्मी का विडियो साझा किया है। विडियो में, लक्ष्मी के शानदार डांस मूव्स देखने लायक हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ये विडियो टिक टोक पर साझा किया था।

    इस गीत के मूल संस्करण में, श्रद्धा के साथ साथ टाइगर श्रॉफ भी डांस करते दिखाई दिए थे।

    अब उन पर बन रही बायोपिक की बात की जाये तो, कुछ दिन पहले ही फिल्म से दीपिका का लुक बाहर आया है। इस तस्वीर में, दीपिका बिलकुल लक्ष्मी जैसी लग रही हैं। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम मालती होगा। दीपिका पर लक्ष्मी ने कहा था कि वह खुश हैं कि उनके जैसी अभिनेत्री उनका अवतार धारण कर रही हैं। आप भी देखिये ये लुक-

    https://www.instagram.com/p/Bvao-MEAT56/?utm_source=ig_web_copy_link

    श्रद्धा की बात की जाये तो, अभिनेत्री इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘छिछोरे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत, वरुण शर्मा, ताहिर भसीन और नवीन पोलीशेट्टी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म इस साल अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

    इसके अलावा, उन्होंने कुछ दिन पहले ही रेमो डीसूज़ा निर्देशित डांस फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, प्रभुदेवा, नोरा फतेही, शक्ति मोहन, राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

    उन्होंने ‘बागी’ फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी फिर टाइगर श्रॉफ के साथ बनेगी।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *