Wed. Apr 17th, 2024
    शुतुरमुर्ग के बारे में जानकारी facts about ostrich in hindi

    विषय-सूचि


    शुतुरमुर्ग दुनिया के सबसे बड़े पक्षी होते हैं। बहुत ही अनोखे, ये पक्षी उड़ नहीं सकते। निम्न शुतुरमुर्ग के बारे में कुछ अन्य जानकारियाँ और तथ्य हैं:

    शुतुरमुर्ग के बारे में जानकारी (information about ostrich in hindi)

    1. जब किसी शुतुरमुर्ग को अपनी तरफ कोई खतरा नज़र आए, तो वो बहुत तेज़ी से दौड़ता है।
    2. लेकिन यही मज़बूत पैर, एक इंसान या शिकारी जानवर की जान ले सकता है। जब शुतुरमुर्ग को गुस्सा आता है, वो अपने पैर को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है।
    3. शुतुरमुर्ग के सिर्फ एक ही लात से, सामने वाले की मौत हो सकती है।
    4. जैसा कि पहले बताया गया है, शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है।
    5. इनके तीन पेट, और तीन आँख होते हैं।
    6. इस पक्षी के पैर पर सिर्फ दो ही उंगलियाँ होतीं हैं।
    7. इनके पंख करीबन दो मीटर के होते हैं।
    8. लेकिन ये उड़ने के लिए इस्तेमाल नहीं होते हैं। शुतुरमुर्ग अपने पंख से अपने बच्चों को छाव देते हैं, और अपने पैर के ऊपरी भाग को अतिरिक्त गरमाहट से बचाते हैं।
    9. सर्दी के मौसम में शुतुरमुर्ग अकेले रहना पसंद करते हैं।
    10. इसके अलावा, वे 5-50 के झुंड में रहते हैं, और खाने की खोज, ज़ीब्रा जैसे जानवर के साथ मिलकर करते हैं।
    11. शुतुरमुर्ग का घोंसला तीन मीटर चौढ़ा होता है।
    12. इनके अंडे सारे पक्षियों में से सबसे बड़े होते हैं। ये 15 सेंटिमीटर लम्बे होते हैं, और इनका वज़न दो डज़न मुर्गे के अंडों जितना होता हैं।
    13. शुतुरमुर्ग के मांस को कई देश में खाया जाता है, और इनकी चमडी को भी अन्य चीज़ें बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
    14. इनसे जुड़ी कई सारे सांस्कृतिक प्रथा हैं।
    15. जंगली शुतुरमुर्ग की संख्या, पिछले दो सौ साल में बहुत ही कम हो गयी है।
    16. शुतुरमुर्ग के दाँत नहीं होते हैं। अपने खाने को खाने लिए, वे पत्थर गिट जाते हैं।
    17. बिना पानी पिए, ये पक्षी लम्बे समय तक ज़िंदा रह सकता है। इसलिए ये अपने खाने सी ही ज़्यादातर पानी को अपना लेते हैं। लेकिन जहाँ इन्हें पानी मिलता है, वे उसे पी भी लेते हैं, और उससे नहा भी लेते हैं।
    18. शुतुरमुर्ग की आँखें सबसे बड़ी होतीं हैं। ये 5 सेंटिमीटर लम्बी होती है, जिसके कारण शेर जैसे शिकारी जानवर इन्हें दूर से ही दिख जाते हैं।
    19. ये ना तो पूरी तरह से शाकाहारी होते हैं, ना तो मांसाहारी। ये पौधों के साथ, कुछ मकौड़े भी खा लेते हैं। लेकिन ज़्यादातर शुतुरमुर्ग शाकाहारी ही होते हैं।
    20. इनके पंख बहुत ही सुंदर होते हैं, जिन्हे लोग बहुत सी चीज़ों को बनाने के लिए इस्तेमाल भी करते हैं।

    शुतुरमुर्ग के बारे में कुछ तथ्य (facts about ostrich in hindi)

    1. इन्हें मारने के बावजूद भी, इस पक्षी को विलुप्त होने का डर या खतरा नहीं है। पूरे दुनिय में कम से कम दो मिलियन शुतुरमुर्ग पाए जाते हैं।
    2. लोगों को ये पक्षी बहुत ही पसंद आता है, और इसे देखने के लिए लोग ज़ू और नैशनल पार्क जाते हैं।
    3. शुतुरमुर्ग अपने सिर मिट्टी के नीचे नहीं दबाकर रखते हैं। ये सिर्फ किसी खतरे के अवसर पर अपने सिर को नीचे झुका देते हैं। मिट्टी और इनके चेहरे का रंग सामान्य होने के कारण हमें ऐसा लगता है।
    4. शुतुरमुर्ग के आँख, उनके मस्तिष्क सए भी ज़्यादा बड़े और तेज़ हैं।
    5. ये इस पृथ्वी पर पाए गए सबसे पुराने पक्षी हैं। लगभग 120 मिलियन सालों से ये यहाँ रह रहे हैं।
    6. बहुत साल पहले, जब शुतुरमुर्ग को इंसानों का खतरा नहीं था, वे अक्सर एक से ज़्यादा महाद्वीप (continent) में पाए जाते थे।
    7. जिस तरह से लोग घोड़ों की सवारी करते हैं, लोग शुतुरमुर्ग की भी सवारी करते हैं।
    8. जब ये जंगलों में रहते हैं तो इनका जीवन काल करीबन 30-40 साल तक का होता है।
    9. लेकिन जब ये किसी के चंगुल में रहते हैं, तो इनका जीवन काल, इंसानों के जीवन काल को भी टक्कर दे देता है – 70 साल।
    10. शुतुरमुर्ग बहुत ही लम्बे भी होते हैं। ये लगभग 2.1-2.7 मीटर लम्बे होते हैं।
    11. आज की ज़िंदगी में ये पक्षी सबसे ज़्यादा अफ्रीका में पाए जाते हैं।
    12. इनका गला भी बहुत लम्बा होता है।
    13. ये पक्षी एक ही दौड़ में कम से कम 5 मीटर की दूरी पूरी कर सकते हैं।
    14. सबसे बड़े होने के कारण, ये पक्षी काफी भारी भी होते हैं।
    15. शुतुरमुर्ग इंसानों से प्यार करने के काबिल हैं।
    16. शुतुरमुर्ग और ज़ीब्रा एक दूसरे को शिकारी जानवरों से बचाते हैं और एक दूसरे की रक्षा करते हैं। शुतुरमुर्ग की अच्छी नज़र, और ज़ीब्रा के अच्छे कान, इन्हें आसानी से किसी भी खतरे से बचा लेती है।
    17. एक शुतुरमुर्ग के अंडे को उबालने के लिए लगभग दो घंटे लगते हैं।
    18. इनके मस्तिष्क बहुत ही छोटे होते हैं।
    19. कुछ शुतुरमुर्ग काले रंग के होते हैं, तो कुछ भूरे।
    20. ज़मीन पर पड़े कुछ चमकीले चीज़ शुतुरमुर्ग को आकर्षित करते हैं। इनकी चोंच से ये इनके साथ, अक्सर खेलते ही रहते हैं।
    21. इनकी अत्यंत नज़र की शकित के कारण, ये रात के समय में भी बहुत ही चौक्कना रह पाते हैं।
    22. बहुत साल पहले, शुतुरमुर्ग के बग्गी हुआ करते थे।
    23. इनका शरीर बहुत ही तंदरुस्त होता है। इन्हें बीमारियों का खतरा नहीं रहता है।
    24. एक शुतुरमुर्ग के लगभग 50-60 पर होते हैं।
    25. इंसान के कॉर्नीया को, शुतुरमुर्ग के कॉर्नीया से बदला जा सकता है।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    One thought on “शुतुरमुर्ग के बारे में जानकारी और कुछ रोचक तथ्य”
    1. शुतुरमुर्ग के बारे में अच्छी जानकारी दी गई है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *