Thu. Apr 25th, 2024
    shakti mohan biography in hindi

    शक्ति मोहन एक भारतीय डांस और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं। वह ज़ी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ सीज़न 2 की विजयता रह चुकी हैं। 2015 में स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में शक्ति मोहन मेंटॉर और जज रह चुकी हैं।

    शक्ति ने 2014 में कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और शो की फाइनलिस्ट बनी थीं। बॉलीवुड में कोरियोग्राफर के रूप में उनका पहला गाना ‘पद्मावत’ फिल्म में ‘नैनोवाले ने’ गाना था। शक्ति ने ‘नृत्य शक्ति’ के नाम से अपना खुद का एक डांस ब्रांड भी खोला हैं।

    शक्ति मोहन लोगप्रिय सिंगर ‘नीती मोहन’ की छोटी बहन और डांसर और अभिनेत्री ‘मुक्ति मोहन’ की बड़ी बहन हैं। तीनो बहनो ने मिलकर कुछ समय पहले सोनी टीवी के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक एपिसोड में भाग लिया था।

    शक्ति मोहन का प्रारंभिक जीवन

    शक्ति मोहन का जन्म 12 अक्टूबर 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पापा का नाम बृज मोहन शर्मा है और माँ का नाम कुसुम मोहन है। शक्ति 4 बहने हैं और बहनो का नाम नीती मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन। शक्ति मोहन वैसे तो दिल्ली की रहने वाली हैं लेकिन 2006 से मुंबई में रहती हैं। शक्ति ने बोर्डिंग स्कूल ‘बिरला बालिका विद्यापीथ’, राजस्थान से पढाई की है।

    ग्रेजुएशन की पढाई ‘मिरिंडा हाउस’, दिल्ली से पूरी की है और ‘सेंट जेवियर्स कॉलेज’, मुंबई से एमए इन पॉलिटिकल साइंस में डिग्री हासिल की है। शक्ति ने ‘डांस इंडिया डांस’ (डीआईडी) में आने से पहले ‘आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देखा था। शक्ति ने 2009 में ‘टेरेंस लुईस डांस फाउंडेशन स्कॉलरशिप ट्रस्ट’ से ‘डिप्लोमा इन डांस फाउंडेशन कोर्स’ की डिग्री भी प्राप्त की थी। उनकी पहली सबसे बड़ी जीत, ज़ी टीवी के डांस रियलिटी शो डीआईडी ​​के सीज़न 2 की जीत रही थी।

    बचपन में शक्ति को एक दुर्घटना के दौरान गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने कहा था की वह अब कभी चल फिर नहीं सकेंगी। अपने परिवार की मदद से और खुद पर रखे हौसले की वजह से शक्ति ने ना केवल चलना फिरना शुरू किया था बल्कि डांस सिख कर, आज भारत देश की जानी मानी डांसर के रूप में खुदकी पहचान भी बनाई है।

    शक्ति मोहन का व्यवसायिक जीवन

    शक्ति मोहन ने 2009 में ‘टेरेंस लुईस डांस फाउंडेशन स्कॉलरशिप ट्रस्ट’ से डांस में डिप्लोमा हासिल किया था। शक्ति ने कंटेम्प्ररी डांस फॉर्म में महारत हासिल करने के बाद, ज़ी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में भाग लिया था। शक्ति ने ना केवल जानता का ही प्यार पाया था बल्कि अपने हुनर की वजह से इस शो की विजयता भी बनी थी। शक्ति ने इस शो को जीत के 5 मिलियन रूपए और एक सुजुकी वैगनआर गाडी अपने नाम कि थी।

    इस शो की विजयता बनने के बाद तो शक्ति के जीवन में जैसे कामयाबी की सीढिया ख़तम ही नहीं हो रही थी। एक के बाद एक टीवी शो में शक्ति को बुलाया जाता था, उन्हें सम्मान दिया जाने लगा था। 2010 में शक्ति ने डांस की गुरु माँ यानी ‘सरोज खान’ के साथ उनके शो ‘नचले वे विद सरोज खान’ में भाग लिया था।

    2011 में शक्ति ने चैनल वी के डांस सीरियल ‘दिल दोस्ती डांस’ में ‘क्रिया घाई’ का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल पूरी तरह से डांस पर ही आधारित था लेकिन इस सीरियल को एक लव फॉर्मेट में भी दिखाया जाता था। इस शो में शक्ति के साथ कुंवर, शांतनु और वृशिका लीड किरदार में थे। यह तीनो भी बहुत अच्छे डांसर हैं।

    ‘दिल दोस्ती डांस’ को 2011 से 2015 तक टीवी पर दर्शाया गया था। इस शो के दौरान शक्ति ने अपने किरदार ‘क्रिया’ के रूप में कई सारे सीरियल में जाके डांस परफॉरमेंस किया था। 2014 में शक्ति ने कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और शो की फाइनलिस्ट भी बनी थी।

    इसके अलावा शो ‘बूगी वूगी’, ‘नो मोरे कमज़ोर’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘डांस इंडिया डांस – सुपर मॉम’ जैसे शोज में जाके शक्ति ने अपने डांस की झलकियां दिखाई थी।

    2015 में शक्ति मोहन ने स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में एक मेंटॉर / जज का काम किया था। इस शो के चारो सीजन में शक्ति मोहन और धर्मेश येलंडे ने मेंटॉर / जज का काम किया है। इस शो के मास्टर ‘रैमो डिसूज़ा’ थे। शक्ति ने एक ‘नृत्य शक्ति’ नाम का वर्कशॉप शुरू किया है।

    शक्ति मोहन के फिल्मो के सफर की बात करे तो उन्होंने कई फिल्मो के आइटम गाने में डांस किया है। ‘हाई स्कूल म्यूजिकल 2’ (हिंदी), ‘तीस मार खान’, ‘रावडी राठौर’, ‘कांची’, ‘नवाबजादे’ जैसी फिल्मो के गाने में शक्ति ने डांस किया है। शक्ति मोहन ने कोरियोग्राफर के रूप में पहला गाना ‘पद्मावत’ फिल्म का ‘नैनोवाले ने’ गाने को कोरिओग्राफ किया था। इस गाने को लोगो ने बहुत पसंद किया है।

    शक्ति मोहन द्वारा डांस किए गए आइटम गाने और उनकी फिल्मो के नाम

    • 2010, हिंदी फिल्म ‘हाई स्कूल म्यूजिकल 2’ का गाना ‘ऑल फॉर वन’ में डांस किया था।
    • 2010, हिंदी फिल्म ‘तीस मार खान’ का टाइटल गाना ‘तीस मार खान’ में डांस किया था।
    • 2012, हिंदी फिल्म ‘राउडी राठौर’ का आइटम गाना ‘आ रे प्रीतम प्यार’ में डांस किया था।
    • 2012, हिंदी एल्बम ‘सुकून’ में डांस परफॉर्मन्स दिया था।
    • 2013, हिंदी फिल्म ‘धूम 3’ का गाना ‘कमली’ में असिस्टेंट कोरियोग्राफर का काम किया था।
    • 2014, हिंदी फिल्म ‘काँची’ का आइटम गाना ‘कम्बल के निचे’ में डांस किया था।
    • 2014, हिंदी फिल्म ‘सम्राट & को.’ का आइटम गाना ‘टकीला वकिला’ में डांस किया था।
    • 2018, हिंदी फिल्म ‘नवाबज़ादे’ का आइटम गाना ‘अम्मा देख’ में डांस किया था।
    • 2018, हिंदी फिल्म ‘पद्मावत’ के गाने ‘नैनवाले ने’ को कोरियोग्राफ किया था।
    • 2019, हिंदी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

    शक्ति मोहन द्वारा भाग लिए गए शोज और अभिनय किए गए सीरियल

    • 2009 – 2010, ज़ी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ सीज़न 2 में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और शो की विजयता बनी थी।
    • 2010, इमेजिन टीवी के डांस शो ‘नचले वे विद सरोज खान’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2011 – 2015, चैनल वी के सीरियल ‘दिल दोस्ती डांस’ में ‘क्रिया घाई’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2014, कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और शो की फाइनलिस्ट बनी थी।
    • 2015, स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस 1’ में मेंटॉर और जज के रूप में काम किया था।
    • 2016, स्टार प्लस के डांस रिअलिटी शो ‘डांस प्लस 2’ में मेंटॉर और जज के रूप में काम किया था।
    • 2017, स्टार प्लस के डांस रिअलिटी शो ‘डांस प्लस 3’ में मेंटॉर और जज के रूप में काम किया था।
    • 2018, स्टार प्लस के डांस रिअलिटी शो ‘डांस प्लस 4’ में मेंटॉर और जज के रूप में काम किया था।

    शक्ति मोहन का निजी जीवन

    शक्ति मोहन के लव लाइफ की बात करे तो सबसे पहले उनका नाम ‘दिल दोस्ती डांस’ ने एक्टर और डांसर ‘कुंवर अमर’ के साथ जुड़ा था। दोनों ने कई सालो तक एक दूसरे को डेट किया था। कुछ समय पहले ही उन दोनों का ब्रेकअप हुआ था। शक्ति मोहन अभी सिंगल हैं और अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहती हैं।

    शक्ति के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उनको खाने में सबसे ज़्यादा पसंद दाल और रोटी है। शक्ति के फेवरेट एक्टर शाहरुख खान और ह्रितिक रोशन हैं। एक्ट्रेस में शक्ति को माधुरी दीक्षित पसंद हैं। शक्ति का पसंदीदा रंग लाल है। शक्ति की मनपसंद फिल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ है, और सिंगर में उन्हें ‘ए आर रेहमान’ पसंद हैं।

    शक्ति की पसंदीदा जगह मालदीव है। शक्ति बहुत ही अच्छी डांसर और साथ ही एक अच्छी एक्टर भी हैं। उनकी सभी बहने बहुत ही सूंदर और टैलेंटेड हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *