Sat. Apr 27th, 2024
शंकर महादेवन: स्कूलों में अंग्रेजी संगीत की जगह भारतीय शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना चाहिए

बॉलीवुड संगीतकार और गायक शंकर महादेवन ने कहा है कि देश के कई स्कूलों में भारतीय शास्त्रीय संगीत की जगह अंग्रेजी संगीत सिखाते हैं। गायक ने आगे कहा कि वे अपनी अकादमी के जरिये मुफ्त में, प्रतिभाशाली संगीत के आकांक्षी को सिखाने की कोशिश कर रहे हैं जो गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं।

https://youtu.be/eJ5PvGpqQzc

उनके मुताबिक, “क्यों कुछ स्कूलों में अंग्रेजी संगीत सिखाया जाता है? सरकार को छात्रों के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के लिए कुछ व्यवस्था करनी चाहिए। मैं कई स्कूलों के साथ काम कर रहा हूँ और वर्तमान में, मैंने ‘इंस्पायर इंडिया’ नाम का प्रोजेक्ट शुरू किया है ताकि ‘शंकर महादेवन अकादमी’ के जरिये मुफ्त में गरीब बच्चों तक संगीत पहुँच पाए।”

संगीतकार महाराष्ट्र में शिरडी में अपने परिवार के साथ साईबाबा के मंदिर दर्शन करने आये हुए थे। उन्होंने कहा कि उनकी अकादमी विश्वभर के 76 देशो में भारतीय संगीत का प्रचार कर रही है।

https://www.instagram.com/p/BtfhjwpB-oN/?utm_source=ig_web_copy_link

इस सवाल पर कि अलग अलग टीवी चैनेलों पर संगीत से जुड़े कम्पटीशन में केवल एक ही प्रतियोगी जीतता है और बाकियों को निराशा होती है, महादेवन ने कहा कि बाकी प्रतियोगियों के नाम दर्शकों के दिमाग में रहते हैं जिससे उन्हें भविष्य में फायदा होता है।

उन्होंने आगे कहा कि ये प्रतियोगी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जन्मदिन पार्टियों और विवाह समारोहों में प्रदर्शन करके भी कमाई कर रहे हैं।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *