Sun. Apr 28th, 2024
    vincet tiger

    विंसेंट पॉल नायडू उर्फ़ विंसेंट टाइगर की हालत खराब है और उन्हें स्पष्ट रूप से मदद की जरूरत है। सीनियर एक्टर (51) जिन्होंने शीर्ष अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम किया है- उनकी कुछ महत्वपूर्ण फ़िल्में हैं ‘टोटल धमाल’, ‘डॉली की डोली’, ‘वेलकम’, ‘सिंह इज किंज’, ‘आर… राजकुमार’ आदि।

    विन्सेंट के बेटे माइकल ने बताया कि वह कॉलेज में था जब उसकी मां ने उसे फोन किया और कहा कि उसे तुरंत घर जाने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि, “भगवान का शुक्र है, मैं पास था। मैं समय पर घर पहुंचा और अपने पिता को अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने मुझे बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।”vincet tiger 1

    क्या वह अब सचेत है? यह पूछने पर उन्होंने बताया कि, “हाँ, पिताजी सचेत हैं। वह अब बेहतर हैं और 2-3 दिनों में छुट्टी मिल सकती है, लेकिन घर की स्थिति अच्छी नहीं है।”

    उन्होंने आगे बताया कि, “हम अच्छी वित्तीय स्थिति में नहीं हैं। नतीजतन, बहुत तनाव है। पिताजी तनाव महसूस कर रहे थे और यह वास्तव में एक कठिन स्थिति है।”

    आगे बताते हुए, माइकल ने कहा कि विंसेंट को पहले नियमित काम मिलता था, लेकिन अब शायद ही उन्हें कोई फिल्म मिलती है।”

    vincet tiger 3

    क्या इस वजह से उनकी माँ और पिता जी में झगडे होते हैं? यह पूछे जाने पर माइकल ने इस प्रश्न को अनदेखा किया और वित्तीय समस्याओं पर बताना जारी रखा।

    ऐसे में बी टाउन के सितारों से यह उम्मीद लगाईं जाती है कि वे मदद के लिए आगे आएं।

    और श्री अशोक पंडित (भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष) भी चाहें तो एक पहल छेड़ सकते हैं और एक घर को टूटने से बचा सकते हैं। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है।

    यह भी पढ़ें: सलमान खान ‘इंशाल्लाह’ के बाद फरहान अख्तर की फिल्म में करेंगे काम?

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *