Mon. May 6th, 2024
luka chhuppi success bash

लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘लुका छुप्पीकार्तिक आर्यन और कृति सेनन को एक साथ पहली बार ले आई है। लीवइन सपरिवार जैसे नए कांसेप्ट वाली फिल्म दर्शकों के बीच हिट हो गई है। कार्तिक आर्यन जो ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के बाद फैंस के चहेते बन गए थे, इस बार भी उन्हें लुभाने में कामयाब हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ कृति सेनन जिन्होंने ‘बरेली की बर्फी’ से सभी का दिल जीत लिया था। एक बार फिर से अपने करियर की सबसे अच्छी परफॉर्मेंस दी है। ‘लुका छुप्पी’ की शानदार सफलता के बाद दिनेश विजान ने एक पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शरीक हुए थे।

राजकुमार राव, पत्रलेखा, सनी लीओन और उनके पति डेनियल वेबर, रोनित रॉय आदि यहाँ उपस्थित हुए।

https://www.instagram.com/p/Bu7y2FkDMbw/

https://www.instagram.com/p/Bu7xX3yDOGZ/

https://www.instagram.com/p/Bu6wnNojUQg/

https://www.instagram.com/p/Bu6wXw3D18q/

https://www.instagram.com/p/Bu6wIITDWJK/

https://www.instagram.com/p/Bu647T0AvIA/

https://www.instagram.com/p/Bu6zmoFHG-1/

https://www.instagram.com/p/Bu6uQwqBC9J/

https://www.instagram.com/p/Bu6vG2phZqB/

https://www.instagram.com/p/Bu6omy6Hdsw/

https://www.instagram.com/p/Bu6oS_9HSYh/

कार्तिक आर्यन फिलहाल ‘पति पत्नी और वो’ तथा ‘लव आजकल 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं कृति संजय दत्त और अर्जुन कपूर के साथ ‘पानीपत’ कर रही हैं। ‘हॉउसफुल 4 में भी वह नज़र आएंगी।

दूसरे सप्ताह के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 3.15 करोड़, शनिवार को 5.20 करोड़ और रविवार को 5.31 करोड़, सोमवार को 2.05 करोड़ की कमाई की है और इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 69.41 करोड़ रूपये हो चूका है।

‘केसरी’ के रिलीज़ होने से पहले फिल्म अच्छी कमाई कर लेगी। बॉक्स ऑफिस पर यह हिट हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: टी-सीरीज को दुनिया का नंबर 1 यूट्यूब चैनल बनाने के लिए सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *