Sat. Apr 20th, 2024
    टाइगर श्रॉफ, रोहित शेट्टी

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘सिम्बा’ बॉक्स ऑफिस पर हर बीते दिन के साथ नए रिकार्ड्स बना रही है। दुसरे सप्ताह में फ़िल्म ने मोटी रकम बटोरी है। फ़िल्म 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फ़िल्म बन चुकी है।

    पहले स्थान पर है रणबीर कपूर की फ़िल्म ‘संजू’ तथा दुसरे स्थान पर रणवीर सिंह की ही फ़िल्म ‘पद्मावत’ ने जगह बनाई है। फ़िल्म की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने एक पार्टी भी रखी थी जिसमें रणवीर-दीपिका के अलावा अजय देवगन

    अक्षय कुमार और सारा अली खान आदि शामिल हुए थे।

    सुनने में आ रहा है कि हमारे एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ भी रोहित शेट्टी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। खबरों के मुताबिक, टाइगर ने इस हफ्ते सिंघम के निर्देशक से मुलाकात की है। वह रोहित के साथ एक फिल्म में सहयोग करने के इच्छुक हैं।

    अपने एक्शन और डांस मूव्स के लिए जाने जाने वाले टाइगर अपने अन्य कौशल पर भी काम करना चाहते हैं। जिससे उन्हें अपने आप को आलराउंडर बनाने में मदद मिल सके।

    कुछ खबरों की माने तो टाइगर श्रॉफ, रोहित शेट्टी की अगली फ़िल्म ‘सूर्यवंशी’ में अभिनय कर सकते हैं जिसके लिए अक्षय कुमार को पहले से ही साइन किया गया है।

    यह भी पढ़ें: राजकुमार हिरानी के साथ खड़े हैं शर्मन जोशी, बताया अपार निष्ठा वाला सम्मानित व्यक्ति

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *