Fri. Mar 29th, 2024
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

    भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के अवार्ड से नवाज़ा गया है। यात्रा के दौरान इसे किंग ऑफ़ टोमीस्लाव ने राष्ट्रपति को दिया था।

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि “क्रोएशिया की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को किंग ऑफ़ टोमीस्लाव ने सर्वोच्च नागरिक सामान दिया हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने इस सम्मान को भारत-क्रोएशिया संबंधों को समर्पित किया है।”

    रवीश कुमार ने कहा कि “नागरिक सम्मान से देश के प्रमुखों को यूरोपीय राष्ट्रों और अपने देशों के नीच संबंधों को मज़बूत करने में योगदान देने के लिए दिया दिया जाता है।”

    भारतीय राष्ट्रपति नें क्रोएशिया के दौरे के दौरान अंतिम दिन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। राष्ट्रपति कोविंद नें दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के बारे में बात की और भारत के विकास पथ की चर्चा की।

    क्रोएशिया की यात्रा करने वाले रामनाथ कोविंद पहले भारतीय राष्ट्रपति है। वह 25 मार्च से 4 अप्रैल तक तीन देशों की यात्रा पर गए हैं।

    क्रोएशिया के राष्ट्रपति कोलिंडा ग्रैबर किटरोविक ने कहा कि “कोविंद आपका स्वागत है, मुझे उम्मीद है कि आपकी यात्रा दोनों देशों के मध्य संबंधों के विस्तार के लिए आधार बनेगी। भारत और क्रोएशिया के सम्बन्ध दोबारा मज़बूत होंगे। उच्च शिक्षा में भारत-ईयू के योगदान का क्रोएशिया समर्थन करता है। इसमें भारत का ज्ञान कार्यक्रम और क्रोएशिया का @ईयूरासमस प्लस कार्यक्रम शामिल हैं।”

    उन्होंने कहा कि “मुझे विश्वास है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम सहयोग हमारे दोनों देशों के बीच संस्कृति के आदान प्रदान और आपसी समझ को काफी हद तक बढ़ा देगी। द्विपक्षीय व्यापार और संयुक्त निवेश में हमारा आर्थिक सहयोग मज़बूत हुआ है। हम अनुभवों के आदान-प्रदान में दिलचस्पी रखते हैं, जैसे ऊर्जा, आईसीटी, रक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र और जहाज निर्माण उद्योग में हम साझेदारी चाहते हैं।”

    क्रोएशिया की 25 मार्च से 28 मार्च तक की यात्रा में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भारतीय समुदाय से मुलाकात के साथ ही भारत-क्रोएशिया कारोबारी बैठक में अपने समकक्षी के साथ शामिल होंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ़ ज़ाग्रेब में राष्ट्रपति भाषण भी देंगे। इसके बाद वह लैटिन अमेरिकी देशों बोलीविया और चीले की यात्रा पर जायेंगे।

    भारतीय समुदाय को किया संबोधित

    ramnath kovind in croatia
    क्रोएशिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (स्त्रोत: विदेश मंत्रालय)

    राष्ट्रपति नें अपने दौरे के दौरान निम्न मुद्दों पर चर्चा की:

    1. राष्ट्रपति नें कहा कि जिस प्रकार का प्यार उन्हें यहाँ मिला है, उन्हें लग रहा है कि यह भारत देश ही है। राष्ट्रपति कोविंद नें कहा कि बीती रात जब से होटल पहुंचे थे, तो उनका स्वागत ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ के नारों से हुआ था।
    2. राष्ट्रपति नें कहा कि भारत और क्रोएशिया के बीच यह एक एतिहासिक पल है क्योंकि यह पहली दफा है जब किसी भारतीय राष्ट्रपति नें इस देश का दौरा किया है।
    3. राष्ट्रपति नें आगे कहा कि उन्होंने भारत और क्रोएशिया के बीच खेल, पर्यटन और संस्कृत-हिंदी जैसे भाषाओं को बढ़ावा देने आदि कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।
    4. राष्ट्रपति नें बताया कि किस तरह दोनों देश एतिहासिक रूप से सम्बंधित हैं। उन्होनें कहा कि साल 1926 में रबिन्द्रनाथ टैगोर नें क्रोएशिया का दौरा किया था और यहाँ के बहुत से लेखकों और गीतकारों को प्रभावित किया था।
    5. उन्होनें कहा कि यहाँ कि स्कूल वेद और पुराण की जानकारी देती हैं और वह यह जानकर काफी प्रभावित हैं।
    6. राष्ट्रपति नें आगे कहा कि कुछ दिन पहले भारत में होली का पर्व मनाया गया था और इस दौरान भारत नें सभी देशों में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को याद किया। उन्होनें कहा कि क्रोएशिया में भी लोगों नें रंगों के इस त्यौहार को मनाया होगा।
    7. राष्ट्रपति नें भारतीय समुदाय का धन्यवाद देते हुए कहा कि दुसरे देश में होते हुए भी यहाँ के लोगों नें भारतीय संस्कृति को अपने से अलग नहीं होने दिया है।
    8. राष्ट्रपति कोविंद नें आगे कहा कि जिस स्नेह के साथ यहाँ के लोगों नें योग को अपनाया है, वह काबिले-ए-तारीफ़ है। उन्होनें कहा कि मुझे पता चला है कि पिछले साल यहाँ के 37 शहरों में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था और यह दिखाता है कि भारतीय संस्कृति को भुलाया नहीं जा सकता है।
    9. राष्ट्रपति नें आगे कहा कि हाल के समय में भारत नें कई प्रयास किये हैं कि वह दुसरे देशों में रह रहे अपने लोगों से संपर्क मजबूत कर सके। उन्होनें कहा कि भारतीय दूतावास पहले से ज्यादा सक्रीय हैं और किसी भी प्रकार की समस्या में वे लोगों की मदद के लिए तत्पर हैं।
    10. राष्ट्रपति नें बताया कि पिछले पांच सालों में भारत सरकार नें विदेशों में फंसे लगभग 90,000 भारतीय समुदाय के लोगों को मुक्त किया है और भारत सरकार की यह कोशिश है कि हमारे समुदाय के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े।
    11. उन्होनें आगे कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज के जमाने में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। उन्होनें कहा कि तकनीक और दूरसंचार की मदद से भारतीय उद्यमी आज पुरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं।
    12. उन्होनें कहा कि क्रोएशिया के लोग भारत के इस विकास का फायदा उठा सकते हैं। उन्होनें मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे प्रोग्राम आदि का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों देशों को व्यापार में घनिष्ठ सम्बन्ध बनाने चाहिए।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *