Fri. Apr 19th, 2024
    मोहित रैना: मैं कभी भी मौनी रॉय के साथ रिलेशनशिप में नहीं था

    मौनी रॉय और मोहित रैना के रिश्ते को लेकर अक्सर अफवाहे बनती ही रहती हैं। जहाँ दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, दोनों की नजदीकियां कुछ और ही कहानी बयां करती थी। दोनों ने पहली बार टीवी शो ‘देवों के देव…महादेव’ में साथ काम किया था जहाँ मोहित महादेव तो मौनी सती के किरदार में दिखाई दी थी। जब ही से दोनों के रिश्ते को लेकर सुर्खियां बनने लगी। मगर फिर दोनों अलग हो गए। मौनी ने पिछले साल एक इंटरव्यू में भी कहा था कि मोहित उनके दोस्त नहीं हैं।

    और अब मोहित ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी की योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे इस साल के अंत या अगले साल तक शादी कर लेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो लड़की मौनी है तो उन्होंने कहा-“मैंने कहा कि मैं आशा करता हूँ कि साल के अंत तक शादी हो जाएगी, मैंने कभी मौनी का उल्लेख नहीं किया। वो कमाल की सह-कलाकार हैं और वो जबरदस्त काम कर रही हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ। वास्तव में, मैं कभी भी मौनी के साथ किसी रिश्ते में नहीं था। मेरी शादी तब ही होगी जब भगवान कोई सन्देश भेजेगा।”

    https://www.instagram.com/p/BhbNMHilwEx/?utm_source=ig_web_copy_link

    मोहित से फिर उनकी ड्रीम वुमन के बारे में पुछा गया जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि ये कोई स्क्रिप्ट नहीं है जहाँ वो बता सकें कि उन्हें क्या चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वे योजना बनाने में विश्वास नहीं रखते क्योंकि उसके हिसाब से ज़िन्दगी कभी नहीं चलती।”

    इस दौरान, मोहित ने इसी साल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमे विक्की कौशल ने मुख्य किरदार निभाया था।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *