Thu. Apr 18th, 2024
    India television academy awards 2018

    भारतीय टेलीविज़न का सबसे बड़े अवार्ड शो “इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड”, मुंबई में मंगलवार के दिन आयोजित किया गया। हॉटस्टार पर लाइव चलने वाले इस शो को मनीष पॉल ने होस्ट किया था। टीवी जगत के कई दिग्गजों को इस अवार्ड शो का हिस्सा बनते हुए देखा गया। हमेशा की तरह, इस बार भी मनीष ने अपनी हरकतों से दर्शको का मनोरंजन किया। लेकिन इस अवार्ड शो की ख़ास बात ये रही कि इसने इस बार डिजिटल माध्यम पर चलने वाले शो को भी सम्मानित किया।

    टीवी की सबसे मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हर बार की तरह इस बार भी ‘बेस्ट एक्टर फीमेल जूरी’ का खिताब अपने नाम किया। उनको कड़ी टक्कर दी ‘इश्कबाज़’ की अनिका यानी सुरभि चंदना ने जिन्होंने ‘बेस्ट एक्टर फीमेल पोपुलर’ केटेगरी के तहत ये अवार्ड जीता। इन्ही अवार्ड के मेल केटेगरी में, मोहित रैना और हर्षद चोपड़ा, ये सम्मान अपने घर लेकर गए। कलर्स का सीरियल ‘बेपनाह’ जो हाल ही में बंद हुआ है, उसने बेस्ट शो का खिताब जीता। सुनील ग्रोवर जो जल्द अपने कॉमेडी शो ‘कानपूर वाले खुरानाज’ के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं, उन्हें कॉमेडी जोनर में योगदान देने के लिए एक विशेष सम्मान मिला। ऑनलाइन की बात की जाये तो वेब सीरीज ‘ब्रीथ’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ को बड़ी सफलता हासिल हुई।

    विजेताओं की सूची नीचे दी गयी है –

    बेस्ट एक्टर (फीमेल) पोपुलर: सुरभि चंदना (इश्कबाज़)

    https://www.instagram.com/p/BrQc2zTgTK1/?utm_source=ig_web_copy_link

    बेस्ट एक्टर (मेल) पोपुलर: हर्षद चोपड़ा (बेपनाह)

    https://www.instagram.com/p/BrQcg2Al-1q/?utm_source=ig_web_copy_link

    बेस्ट एक्टर (फीमेल) जूरी: दिव्यांका त्रिपाठी (ये है मोहब्बतें)

    https://www.instagram.com/p/BrQlbMAhHxN/?utm_source=ig_web_copy_link

    बेस्ट एक्टर (मेल) जूरी: मोहित रैना (21 सरफ़रोश: सारगरही )

    https://www.instagram.com/p/BrQi_52gD1x/?utm_source=ig_web_copy_link

    बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: आकृति शर्मा (कुल्फी कुमार बाजेवाला)

    https://www.instagram.com/p/BrRmxYqFmqd/?utm_source=ig_web_copy_link

    बेस्ट शो पोपुलर: बेपनाह

    बेस्ट शो (जूरी): कुल्फी कुमार बाजेवाला

    हाईएस्ट रेटेड शो: नागिन 3

    https://www.instagram.com/p/BrRia0nlLNZ/?utm_source=ig_web_copy_link

    लांगेस्ट रनिंग शो: तारक मेहता का उल्टा चस्मा

    बेस्ट चिल्ड्रेन शो: तेनाली रामा

    बेस्ट कॉमेडी शो: भाभीजी घर पर हैं

    बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल (फीमेल): शिपसी राना (इश्क सुभान अल्लाह )

    https://www.instagram.com/p/BrRzfAeldUF/?utm_source=ig_web_copy_link

    बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल (मेल): आमिर दलवी (अलादीन नाम तो सुना होगा)

    https://www.instagram.com/p/BrRcGC6gPW1/?utm_source=ig_web_copy_link

    बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल): जया भट्टाचार्य (सिलसिला बदलते रिश्तो का)

    बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल): अनूप उपाध्याय (जीजाजी छत पर हैं)

    बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी रोल (फीमेल): शुभांगी अत्रे (भाभीजी घर पर हैं)

    https://www.instagram.com/p/BrQgVFWhBix/?utm_source=ig_web_copy_link

    बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी रोल (मेल): आसिफ शेख (भाभीजी घर पर हैं)

    बेस्ट रियलिटी शो: सुपर डांसर 2

    बेस्ट म्यूजिक एंड फिल्म बेस्ड शो: इंडियन आइडल

    बेस्ट एंकर: मनीष पॉल (इंडियन आइडल)

    स्पेशल मेंशन कॉमिक आइकॉन: सुनील ग्रोवर

    आईटा लॉरेल फॉर द मोस्ट प्रेस्टीजियस वेब चैनल: एएलटी बालाजी

    बेस्ट शो पॉपुलर (वेब): ब्रीथ

    बेस्ट शो जूरी (वेब): सेक्रेड गेम्स

    बेस्ट एक्टर (वेब): आर माधवन (ब्रीथ)

    बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब: नीरज काबी (सेक्रेड गेम्स)

    बेस्ट एक्टर (सोशल मीडिया): गौरव गेरा

    https://www.instagram.com/p/BrRns8xnZlY/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *