Fri. Apr 19th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा निक जोनस हनीमून

    सोशल मीडिया ने जितना लोगो को करीब लाने में योगदान दिया है उतना ही लोगो को सेलेब्स की निंदा करने का मौका भी दिया है। और अक्सर ऐसी निंदा का शिकार होती है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जिनके हर कदम पर कुछ लोग बहुत नकारात्मक टिपण्णी करने से बाज़ नहीं आते। पहले प्रियंका के वेडिंग गाउन के 75 फ़ीट लम्बे टेल का मजाक बना था और अब उनके सिन्दूर का।

    हाल ही में, एक ट्विटर यूजर दीपिका भरद्वाज ने पीसी पर नारीवाद के साथ अन्याय करने का इलज़ाम लगाया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें अपना पति मिला वे एक शर्मीली दुल्हन में बदल गयीं।

    दीपिका के मुताबिक, “चिल्ला चिल्ला कर कहा था…मुझे किसी आदमी की जरुरत नहीं है, मुझे सिर्फ बच्चे करने के लिए आदमी चाहिए। अब अचानक से ही एक शर्मीली दुल्हन में बदल गयी, कहती हैं उनके पति ही उनके सूरज, चंदा और सितारे हैं। अपना नाम बदल दिया, जैसी अपने लिए आदमी मिला तो मुट्ठी भर सिन्दूर पहन लिया। बॉलीवुड नारीवादी।”

    इस पर प्रियंका ने तो कोई जवाब नहीं दिया है मगर उनकी माँ मधु चोपड़ा ने ट्रोल को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया है जिसे दीपिका कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने लिखा-“सिन्दूर कोई बंधन नहीं होता। देखना प्रियंका इसे हर रोज़ साबित करेगी।”

    हाल ही में, एक न्यू यॉर्क मैगज़ीन ने प्रियंका को पैसो के लिए निक जोनस को फ़साने का आरोप लगाया था। कड़ी निंदा के बाद, अब ये आर्टिकल हटा दिया गया है। जब इसपर प्रियंका से टिपण्णी करने को कहा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इन बातो से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे अपनी ज़िन्दगी में बहुत खुश हैं।

    प्रियंका और निक की जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी हुई थी। पहले 1 दिसम्बर को दोनों ने क्रिस्चियन रिवाजों से शादी की फिर उसके अगले दिन, हिन्दू रीती-रिवाजों से दोनों ने सात फेरे लिए।

    नवविवाहित जोड़े ने फिर 4 दिसम्बर को दिल्ली के ताज होटल में एक रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आमंत्रित किया गया था। अगर ख़बरों की माने तो, प्रियंका और निक जल्द मुंबई में दो और रिसेप्शन पार्टी दे सकते हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *