Sat. Jul 27th, 2024
मुलायम सिंह यादव

17वीं लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मुलायम सिंंह यादव ने अपना नामांकन पर्चा भर दिया हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनकी पत्नी डिंपल यादव भी वहाँ उपस्थित थे।

77 वर्षीय सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री की दौड़ से खुदको भार कर लिया हैं। जब उनसे पुछा गया कि सपा और बसपा के गठबंधन से पीएम उम्मीदवार कौन हैं तो उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद यह तय किया जायगा। मुलायम सिंह जोकि आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे अब अपनी सुरक्षित सीट से चुनाव लडे़ंगे।सपा की ओर से कहाँ गया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव  आजमगढ से जबकि उनके पिता मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे।

2014 में बीजेपी और उसके गठबंधन ने 80 में से 73 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई थी। जबकि सपा 5 और कांग्रेस केवल 2 सीटों पर ही कब्जा कर पाई। वही बहुजन समाज पार्टी खाली हाथ ही रही।

इस बार सपा ने बसपा के साथ हाथ मिला लिया हैं।

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरु होकर 19 मई तक चलेंगे। वोटों की गिनती 23 मई को होंगी। उत्तर प्रदेश में 80 पर दांव  सातों चरणों में जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *