Tue. Apr 23rd, 2024
    अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरिवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव में आप से गठबंधन करने से इंकार कर दिया हैं। और इसी के साथ गठबंधन की सभी अटकलों पर भी पूर्णविराम लगा दिया हैं।

    एयरपोर्ट पर रिपोर्टरों से बात करते हुए कहाँ कि वह हाल ही में राहुल गांधी से मिले थे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आप से हाथ मिलाने से साफ इंकार कर दिया हैं। उनसे पुछनें पर कि दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने क्या कहां तो केजरिवाल कहां कि हम राहुल से मिले थे हमारे लिए दीक्षित जरूरी नही हैं ।

    रविवार को शीला दीक्षित ने कहाँ था कि गठबंधन पर जल्द ही फैसला आएगा।

    सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले कहाँ गया था कि आप  कांग्रेस से फिर से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन करने पर विचार कर रही है। जबकि कांग्रेस दिल्ली में पांच सीटों की मांग कर रही हैं। उसके बाद कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं के साथ बात चीत के बाद केजरिवाल ने कहाँ कि आप और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नही होने जा रहा हैं।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस सुप्रीमों शरद पवार ने आप और कांग्रेस में गठबंधन करने में मद्द की मगर उनकी कोशिश बेकार रही। पावर के द्वारा यह दूसरी कोशिश थी।

    केजरिवाल ने पहले ही कहां था कि सर्वे के अनुसार आप सभी सातों सीटों पर अकले लडने में सक्ष्म हैं उसको कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई जरूरत नही हैं।

    कांग्रेस ने कभी भीआप के साथ गठबंधन को लेकर औपचारिक घोषणा नही की।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *