Fri. Apr 26th, 2024
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के पीछे घटिया राजनितिक साजिश है। ममता के अनुसार एनआरसी के जरिये कई वास्तविक मतदाताओं के नाम लिस्ट से काट दिए गए हैं।

    तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्षा ने जोर देकर कहा कि वह असम सरकार के खिलाफ नहीं है, लेकिन वह एनआरसी का समर्थन नहीं करती है।

    उन्होंने कहा ‘मुझे अभी भी विश्वास है कि एनआरसी के नाम पर गन्दी राजनीति खेली जा रही है। वास्तविक मतदाताओं के नामों को सूची से हटा दिया गया है। हम इसका समर्थन नहीं करते हैं।’

    ममता ने ये बातें पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में ठाकुरनगर की यात्रा के दौरान कहा। वो यहां बिनपानी देवी ठाकुर के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए आयीं थीं, जिन्हें मतुआ समुदाय की सम्मानित ‘मां बोरोमा’ कहा जाता है।

    30 जुलाई को असम के एनआरसी के अंतिम मसौदे के प्रकाशन के बाद से ही ममता बनर्जी केंद्र सरकार की आलोचना करती रही हैं। ममता बनर्जी भाजपा पर ‘बांटो और राज करो’ का आरोप लगाती रही हैं। ममता का कहना है कि नरेंद्र मोदी सरकार राजनितिक फायदा लेने के लिए लाखों लोगों को राज्य से बाहर निकाल रही है।

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने चेतावनी दी थी कि लोगों को उनकी नागरिकता से अलग करने से देश में “रक्तपात” और “गृहयुद्ध” हो सकता है। ममता ने कहा कि ‘वे बंगालियों को असम से निकाल रहे हैं, बिहारियों को गुजरात से निकाल रहे हैं। उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि हम उनके साथ हैं। बंगाल भी उनका घर है।’

    उन्होंने कहा कि ‘बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के वक़्त लोग पूर्वी पाकिस्तान (अब का बांग्लादेश) से भारत आये थे। 1971 से पहले भारत आये वे लोग भारत के नागरिक हैं उनके पास वोटर कार्ड है, आधार कार्ड है, राशन कार्ड है। सरकार ऐसे ही उन्हें नहीं निकल सकती।’

    गौतरतलब है कि राज्य के 3.29 करोड़ लोगों में से 2.89 करोड़ लोगों के नाम एनआरसी में शामिल है जबकि 40 लाख लोगों के नाम नहीं है। जिनके नाम रजिस्टर में नहीं है सर्कार ने उन्हें दोबारा अप्लाई करने को कहा था।

    बीजेपी पर साधा निशाना

    ममता बनर्जी नें आज के रैली के दौरान कहा कि बीजेपी इतिहास को बदल सकती है, नामों को बदल सकती है, नोटों को बदल सकती है, लेकिन देश की स्थिति को नहीं बदल सकती है।

    उन्होनें कहा कि देश आज खतरे में है। ममता के मुताबिक बीजेपी यह जताना चाहती है कि उन्होनें ही इस देश की नीव रखी थी, लेकिन वे स्वतंत्रता के समय कहीं भी नहीं थे।

    बनर्जी नें आगे कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू नें सही किया है कि उन्होनें सीबीआई को अपने राज्य में घुसने से मना कर दिया है।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *