Fri. Mar 29th, 2024

    भोपाल, 8 जुलाई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। कई स्थानों पर बारिश भी हो रही है, जिससे लोगों ने चैन की सांस ली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

    राज्य में सोमवार की सुबह से मौसम गर्मी से राहत दिलाने वाला है। कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है। वहीं नदी, नालों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश होगी।

    राज्य में सुहावने मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24, ग्वालियर का 24़ 4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 23़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *