Thu. Mar 28th, 2024
    प्रियंका और निक ने मनाया क्रिसमस का त्यौहार

    पूरी दुनिया क्रिसमस का त्यौहार मना रही है तो ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कैसे पीछे रह जाते। इस नवविवाहित जोड़े ने हाल ही में लंदन जाकर अपने परिवार के साथ ये त्यौहार मनाया। शादी के बाद, ये दोनों का पहला क्रिसमस है।

    प्रियंका ने क्रिसमस की शाम को एक पारिवारिक तस्वीर डाली है। इस तस्वीर में, प्रियंका अपने पति निक के साथ खड़ी हैं और साथ में उनके दो जेठ फ्रैंकी जोनस और जो जोनस मौजूद हैं। जो की मंगेतर सोफी टर्नर और निक के माता-पिता डेनिस जोनस और केविन जोनस भी दिखाई दे रहे हैं। ससुरालवालों के साथ साथ प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा भी इस तस्वीर में नज़र आ रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/Brxk82incPp/?utm_source=ig_web_copy_link

    दूसरी तस्वीर में, प्रियंका अपने पति निक और जेठ जो जोनस के बीच दोनों के कंधे में हाथ डालकर बेठी हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-“मेरे दोनों हाथो में भाई, हमेशा के लिए।” प्रियंका ने सफ़ेद टोपी के साथ लाल रंग की जैकेट पहनी है वही दूसरी तरफ, निक ने स्वेटशर्ट और उनके भाई जो जम्पर में नज़र आ रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/Brxj9ynnpE0/?utm_source=ig_web_copy_link

    निक ने भी इंस्टाग्राम के जरिये अपने पहले क्रिसमस जश्न की झलक साझा की। इस तस्वीर में, दोनों क्रिसमस ट्री के पास अपने पैट के साथ आराम फरमाते नज़र आ रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bryb9c_FrZ6/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *