Fri. Mar 29th, 2024
    पर्ल वी पुरी ने अपने सह-कलाकारों सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना समेत मनाया अपना जन्मदिन, देखिये तसवीरें

    लोकप्रिय अलौकिक शो ‘नागिन 3’ के प्रसारण को बंद हुए काफी समय हो चुका है। यह सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में से एक रहा और लगभग हर हफ्ते टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर रहा है। कुछ महीने पहले शो के खत्म होने के बाद कई प्रशंसक निराश हो गए थे। ‘नागिन’ के तीसरे सीज़न में पर्ल वी पुरी, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, करिश्मा तन्ना, रजत टोकस, हेली दारूवाला, रक्षंदा खान और कई अन्य लोग शामिल थे। शो में उनके अद्भुत प्रदर्शन को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

    और जब पर्ल के जन्मदिन का मौका आया तो तब भी पूरी कास्ट ने उन्हें अकेला ना छोड़ते हुए, उनके साथ जमकर पार्टी की। इस छोटे से गेट-टूगेदर में कई हस्तियों को देखा गया था जिसमे सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, दर्शन रावल, हेली दारूवाला, अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी जैसे लोग शामिल थे। रोहित ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमे सभी पर्ल के साथ पोज़ देते दिखाई दे रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/BztPfRyAlS1/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BztTD1zAKLE/?utm_source=ig_web_copy_link

    इसके अलावा, पार्टी में मौजूद सभी लोग अपने अपने सोशल मीडिया पर सक्रीय रूप से तसवीरें और वीडियोस पोस्ट कर रहे हैं जिन्हे देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बीती रात को सभी ने कितनी मस्ती की होगी। किसी में पर्ल मोमबत्ती बुझाते और केक काटते नज़र आ रहे हैं तो किसी किसी वीडियोस में सभी मिलकर डांस कर रहे हैं। देखिये पार्टी की कुछ झलकियां-

    pearl

    surbhi-pearl

    surbhi-karishma-anita

    इस दौरान, पर्ल वर्तमान में एकता कपूर के नए शो ‘बेपनाह प्यार’ में इशिता दत्ता और अपर्णा दीक्षित के साथ नज़र आते हैं। वह शो में रघबीर का किरदार निभा रहे हैं और उन्हें दर्शको से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *