Sat. Apr 20th, 2024
    पर्ल वी पुरी और इशिता दत्ता के शो 'कसम- तेरे प्यार की 2' को मिला नया शीर्षक

    टीवी के सबसे मशहूर शो ‘कसम- तेरे प्यार की‘ का जल्द दूसरा सीजन आने वाला है। शो की कास्ट फाइनल हो गयी हैं और कई दिनों से इसी बारे में बात हो रही हैं, हालांकि शो टीवी पर कब प्रसारित होगा और इसके नए सीजन का नया शीर्षक क्या होगा, इसे लेकर अभी भी दर्शको के मन में सवाल है और इसका हम खुलासा करने जा रहे हैं।

    वैसे शो के दुसरे सीजन का नाम भी पहले सीजन जैसा होता है लेकिन एकता कपूर और टीम ने नए सीजन का शीर्षक बदल दिया। शो की कहानी अलग है और इसलिए इस सीजन का नाम “बेपनाह प्यार” होगा। पहले सीजन में शरद मल्होत्रा और कृतिका सेंगर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार पर्ल वी पुरी और इशिता दत्ता की केमिस्ट्री छोटे परदे पर आग लगाएगी।

    pearl-v-puri

    दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया है। जबकि पर्ल इन दिनों टीवी शो ‘नागिन 3’ में नज़र आ रहे हैं जो जल्द खत्म होने वाला है, इशिता आखिरी बार कपिल शर्मा के साथ फिल्म ‘फिरंगी’ में अहम किरदार निभाती दिखाई दी थी। शीर्षक के बारे में बात करते हुए इशिता ने एक प्रकाशन को बताया था कि उन्हें नया शीर्षक बेहद पसंद आया है और इसमें सकारात्मक तरीके से यकीन करती हैं।

    इससे पहले, जब इशिता दत्ता को शो के लिए चुना गया था तो उन्होंने खबर की पुष्टि करते हुए काफी उत्साह जताया था। उन्होंने कहा था-“हां, मैं ‘कसम’ के दूसरे सीजन का हिस्सा हूँ। मैं एकता कपूर के साथ काम करने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हूँ। उन्होंने दर्शको को सबसे अच्छे शो दिए हैं। ये एक ऐसा शो है जिसे दर्शको से प्यार मिला है और इस विरासत को आगे ले जाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।”

    ishita-1

    खबरों के अनुसार, टीवी अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित भी शो का एक अहम हिस्सा होंगी। वह शो में पर्ल की मृत पत्नी का किरदार निभाएंगी। दूसरा सीजन थ्रिलर तत्वों के साथ एक प्रेम कहानी होगी। इसके मई के तीसरे सप्ताह में लॉन्च होने की उम्मीद है।

    aparna-dixit-3

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *