Fri. Mar 29th, 2024
    द स्काई इस पिंक: क्या प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर गाएंगे फिल्म के लिए डुएट गीत?

    फैंस प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘द स्काई इस पिंक‘ के लिए बहुत उत्साहित हैं। और हो भी क्यों ना? आखिरकार देसी गर्ल इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी जो कर रही हैं। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म में फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

    फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प खबर ये आ रही है कि प्रियंका इस फिल्म के लिए एक गाना भी गाने वाली हैं। ये एक डुएट होगा जिसमे उनका साथ देंगे फरहान अख्तर जो इस फिल्म में अभिनेत्री के पति का किरदार निभा रहे हैं।

    Related image

    फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया-“कुछ भी तय नहीं हुआ है। लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि फरहान और प्रियंका अपनी आवाज़ में डुएट गीत गा सकते हैं ताकि इसे और अधिक विश्वसनीय बनाया जा सके। पार्श्व गायन की अवधारणा तेजी से भारतीय सिनेमा में खो रही है। भूत की आवाजें अब एक शानदार संगीतमय अतीत की भूतिया विरासत हैं।”

    इस गीत के अलावा, प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। ये फिल्म एक बायोपिक होगी जिसमे प्रेरक वक्ता आयशा चौधरी की कहानी दिखाई जाएगी। उनकी बहुत ही कम उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण मौत हो गयी थी। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

    खबरों के मुताबिक, फिल्म में प्रियंका का किरदार 22 साल की जवान लड़की से लेकर 60 की बूढ़ी महिला का होगा।

    Image result for the Sky Is Pink

    प्रियंका ने फिल्म के बारे में बात करते हुए पहले मिड-डे को बताया था कि-“फिल्म एक माता-पिता की कहानी है जो अपने बच्चे को एक न ठीक होने वाली बिमारी के चलते खो देते हैं। यह मृत्यु पर एक अनोखी कहानी है जो लोगों के मौत पर रोने की जगह उनकी ज़िन्दगी का जश्न मनाती है। ‘सात खून माफ़’ के बाद 22 से 60 सालों तक जाना एक चुनौती थी।”

    इसके अलावा, प्रियंका और फरहान ने जब ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में काम किया था तो जब भी शीर्षक गीत इन दिनों ने ही गाया था। फिल्म में भी दोनों ने प्रेमियों का किरदार निभाया था।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *