Fri. Apr 19th, 2024
    दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति--Saturnino de la Fuente ने स्पेन में 112 साल की उम्र में ली अपनी आखिरी सांस

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) द्वारा दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में  अपना नाम लिखवाने वाले — सैटर्निनो डे ला फुएंते (Saturnino de la Fuente) का मंगलवार को 112 वर्ष की आयु में निधन हो गया, रिकॉर्ड एजेंसी ने ट्वीट कर दुनिया से साझा किया।

     

    समाचार एजेंसी ईएफई ( EFE News Agency) ने कहा कि उत्तर पश्चिमी स्पेन के एक शहर– लेन में घर पर डे ला फुएंते  ने अपनी आखिरी सांस ली।

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पिछले सितंबर में डे ला फुएंते को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में घोषित किया था।  उनका जन्म 11 फरवरी, 1909 को लेन के पुएंते कास्त्रो में हुआ था।

    ईएफई ने बताया कि डी ला फुएंते व्यापार से मोची थे और उन्होंने 13 साल की उम्र में  जूते के कारखाने में काम करना शुरू कर दिया था।

    ईएफई के अनुसार, सैटर्निनो डे ला फुएंते (Saturnino de la Fuente) ने 1918 में फैली स्पेनिश फ्लू महामारी को भी देखा था। उसकी पत्नी एंटोनिना के साथ  उनके आठ बच्चे थे और  उनके 14 पोते और 22 परपोते थे।

    समाचार एजेंसी ने कहा कि उन्हें बुधवार को एक स्थानीय कब्रिस्तान में उनको दफ़न किया जायेगा।  

     

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *