दीपिका पादुकोण अपने प्रशंसकों से उतना ही प्यार करती हैं जितना वे उनसे करते हैं। बॉलीवुड डीवा ने समय समय पर अपने प्रशंसकों के प्रति अपना प्यार जताया है। और अब इसी की एक झलक हमे तब देखने के लिए मिली जब वह वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति गयी थी। छपाक स्टार ने रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय मंदिर में जाकर मनाई, जिसके बाद वे स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करने के लिए अमृतसर गए।
ये वाकया हुआ जब दीपवीर दर्शन के लिए तिरुपति बालाजी जा रहे थे। मदिर में, प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनसे अपने प्यार का इजहार करने लगे। जब एक फैन ने कहा कि वह दीपिका से प्यार करता है तो अभिनेत्री उन्हें धन्यवाद देते हुए मुस्कुराने लगी और रणवीर के साथ चलती रही। फिर उसी फैन ने रणवीर को भी अपना प्यार दिखाया। जिसे देखने के बाद तुरंत दीपिका ने जेलस होते हुए चुटकी ली-‘लेकिन तुम मुझसे ज्यादा प्यार करते हो।’ फिर रणवीर की तरफ मुड़ते हुए बोली-‘चुराओ मत।’
दोनों ने 14 नवम्बर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। विदेशो में जाकर पार्टी करने की वजाय, सबकी इस पसंदीदा जोड़ी ने भगवान का आशीर्वाद लेना पसंद किया। पहले दोनों तिरुपति बालाजी गए थे जहाँ दोनों ने पारंपरिक कपड़े पहने हुए थे। दीपिका ने सब्यसाची की लाल बनारसी साड़ी पहनी थी जो उनकी सास ने उन्हें उपहार में दी थी। रणवीर भी दीपिका के साथ ट्विनिंग कर रहे थे और बहुत हैंडसम लग रहे थे।
उसके बाद दोनों अमृतसर गए जहाँ उन्होंने स्वर्ण मंदिर में जाकर माथा टेका। इस दौरान, उनका परिवार भी उनके साथ था। उनके दर्शन की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।
इस दौरान, दीपिका जल्द मेघना गुलज़ार की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएँगी। फिल्म तेजाब हमले की पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की ज़िन्दगी पर आधारित है जिसमे विक्रांत मस्से भी अहम किरदार निभा रहे हैं। वही दूसरी और, रणवीर ने कुछ समय पहले ही कबीर खान की फिल्म ’83’ की शूटिंग खत्म की जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है। दोनों फिल्में अगले साल रिलीज़ होंगी।
Add Comment