Tue. Apr 23rd, 2024
    अंतर्राष्ट्रीय गायिका दुआ लिपा ने मुंबई में अपने कॉन्सर्ट से मचाई धूम, देखिये तसवीरें

    डोंट स्टार्ट नाउ गायिका दुआ लिपा इन दिनों मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के लिए आई हुई हैं। कॉन्सर्ट से पहले लोकप्रिय गायिका ने कई बॉलीवुड सितारों संग पार्टी की जिसमे से किंग खान के साथ उनकी कई तसवीरें भी वायरल हुई थी। कल रात मुंबई में उनका कॉन्सर्ट हुआ था जिसे बहुत पसंद किया गया। अपने प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बीज ऑउटफिट पहना था। देश भर में मौजूद उनके प्रशंसक उनके इस कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और जब गायिका ने गाना गाया, तो सभी लोगो ने बहुत चीयर किया था।

    संबंधित इमेज

    न केवल दुआ, बल्कि अन्य अंतर्राष्ट्रीय गायिका कैटी पेरी भी म्यूजिक फेस्टिवल के लिए मुंबई आई थी। बॉलीवुड निर्माता करण जौहर ने उनके लिए एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया था। उनके घर पर आयोजित स्वागत पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया। आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, अनुष्का शर्मा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर ने बैश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    https://www.instagram.com/p/B48HBMMHxn7/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/B44LqVPprCX/?utm_source=ig_web_copy_link

    द वन दैट गॉट अवे गायिका कैटी पेरी बॉलीवुड बिरादरी के कई सितारों को अपनी स्वागत पार्टी में देख काफी खुश नजर आ रही थी। शहर में म्यूजिक फेस्टिवल में कुछ जबरदस्त प्रदर्शन देखने के लिए मिले। विशेष रूप से दुआ लिपा का ‘द थिंकिंग बाउट यू’, गायिका ने भारत के प्रशंसको को अपने जादुई प्रदर्शन से प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

    https://www.instagram.com/p/B47v01uH-nb/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *