Fri. Apr 26th, 2024
    तैमूर खान

    करन जोहर के मशहूर टॉक शो कॉफ़ी विद करन सीजन 6 में कई दिलचस्प जोड़िया देखी गयीं जिसमे से एक थी सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा अली खान की।

    उन दोनों ने इस एपिसोड में कई ऐसे खुलासे किये जो बेहद दिलचस्प हैं। इनमे से एक खुलासा ये भी था जिसमे सैफ ने बताया कि उनके लाड़ले बेटे तैमूर जो जबसे पैदा हुए हैं तबसे हर फोटोग्राफर की पसंद बने हुए हैं, उनकी एक तस्वीर कितने में बिकती है। सैफ ने बताया कि एक तस्वीर का चार्ज 1500 है जो की बेहद ज्यादा है। करन ने भी कहा कि ये बहुत ज्यादा कि क्यूँकि तैमूर बहुत क्यूट हैं और उन्हें क्लिक करना हर फोटोग्राफर को पसंद है।

    इस रोमांचक एपिसोड में सारा ने ये भी बताया कि कैसे उनकी माँ अमृता ने उन्हें सैफ की दूसरी शादी के लिए तैयार किया था।  सारा ने यहाँ अपनी सौतेली माँ करीना और अपने सौतेले भाई तैमूर के साथ रिश्तों पर भी बात की।

    सारा बहुत जल्द बड़े परदे पे अपनी फिल्म केदारनाथ के साथ डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी नज़र आएंगे।

    ये फिल्म 6 दिसंबर 2018 को बड़े परदे पे दस्तक देगी। शुरुआत में इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर काफी दिक्कतें आ रही थी मगर अब ये फिल्म रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *