Thu. Apr 25th, 2024
    भारत और नीदरलैंड

    नीदरलैंड के महराज विल्लेम एलेक्सजेंडर और महारानी मक्सिमा ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। शाही जोड़ा रविवार को नयी दिल्ली पंहुचा था और वह मुल्क की पांच दिनों की यात्रा पर है।

    उनका एयरपोर्ट पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया था जहां कई अधिकारी उनके इस्तकबाल के लिए खड़े हुए थे। साल 2013 में ताज पहनने के बाद यह महाराज विल्लेम एलेक्सजेंडर की पहली भारत यात्रा है। डच महाराज से मुलाकात के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर भी आयेंगे।

    दिल्ली में अधिकारिक कार्यक्रम के अलावा महाराज और महारानी मुंबई और केरला की भी यात्रा करेंगे। शाही जोड़ा दिल्ली में आयोजित 25 वें तकनीक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भी एकत्रित होंगे। इस सम्मेलन में नीदरलैंड साझेदार देश है।

    भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार का वार्षिक टर्नओवर 12.87 अरब डॉलर है। भारत में निवेश के मामले में नीदरलैंड पांचवा सबसे बड़ा सदस्य है। साल 2003 से 2017 के बीच नीदरलैंड ने भारत में 23 अरब डॉलर का निवेश किया है।

    नीदरलैंड में 235000 भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं और मुख्यभूमि यूरोप में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह यात्रा दोनों देशो के बीच आर्थिक और राजनीतिक सहयोग में इजाफा कर सकती है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *