Fri. May 3rd, 2024
priyanka_chopra_nick_jonas_

उन्होंने एक दूसरे को देखा, प्यार में पड़े और अब शादी कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस की प्रेमकहानी किसी परिकथा से कम नहीं है। पावर कपल जिनकी शादी दिसंबर में होने की ख़बरें हैं ने अपने रिश्ते की घोषणा अगस्त में, मुंबई में हुए अपने रोका समारोह के बाद की थी।

https://www.instagram.com/p/BpTJNpfDzlI/

https://www.instagram.com/p/BnzmAPwAR_n/

https://www.instagram.com/p/Bn1olcWgVG_/

https://www.instagram.com/p/BmnZzOogQ2e/

https://www.instagram.com/p/Bmsy96ygnvK/

तब से दोनों किसी भी मौके पर दुनिया के सामने अपने प्यार का इज़हार करने से चूकते नहीं हैं। पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा ने अपने ब्राइडल शावर और बैचलर पार्टी की तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

प्रियंका का ब्राइडल शावर टिफ़नी ब्लू बॉक्स कैफ़े में उनकी दोस्तों मुबीना रत्तोंसे और अंजुला आचार्या द्वारा मनाया गया था और बैचलर पार्टी में वह अपनी क़रीबी दोस्तों के साथ एम्स्टर्डम में देखी गई। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक ने जोधपुर राजस्थान को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में चुना है।

सूत्रों ने बताया है कि प्रियंका चोपड़ा जो फ़िलहाल ,”द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के लिए दिल्ली में हैं, अपनी शादी की तैयारियों का मुआयना करने जोधपुर जाने वाली हैं। फ़िलहाल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी की तारीख़ और डेस्टिनेशन को लेकर चुप्पी साध रखी है।

प्रियंका और निक पहली बार एक साथ मेट गाला 2017 पर दिखे थे और कहा जा रहा है कि तभी से उनका प्यार चल निकला। कुछ ही महीनों के बाद दोनों ने सगाई कर ली। निक जोनस ने प्रियंका के सामने उनके जन्मदिन पर शादी का प्रस्ताव रखा था।

यह भी पढ़ें :बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी किया फ़िल्म केदारनाथ का विरोध

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *