Wed. May 8th, 2024
लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड

राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और रणवीर सिंह के साथ और भी कलाकारों ने लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड समारोह (Lokmat Most Stylish Awards 2018) में शिरकत की। और सभी काफी अच्छे लग रहे थे।

जाह्नवी कपूर तो जहां भी जाती हैं उनके ड्रेसिंग सेंस की लोग तारीफ़ करते हैं। हाल ही में वह अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ ‘कॉफ़ी विथ करण’ पर आई थीं। रणवीर सिंह और सारा अली खान अपनी आने वाली फ़िल्म ‘सिम्बा’ के प्रचार-प्रसार में व्यस्त थे। वहीं जाह्नवी ने मीडिया के लिए तस्वीरें खिचाई।

https://www.instagram.com/p/Brk4XdyDo9g/

https://www.instagram.com/p/Brk8bUHjg9M/

https://www.instagram.com/p/Brk8jq5jR2D/

इस मौके  पर भूमि, जैकी श्रॉफ, राज कुमार राव और कार्तिक आर्यन ने भी तस्वीरें खिचाई।

कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड का दिल चुरा लिया है और उनकी फैन फोल्लोविंग इस बात का सुबूत है। कार्तिक की स्माइल और उनके चॉकलेटी चेहरे की लाखों लड़कियां दीवानी हैं।

कार्तिक आर्यन हाल ही में चंकी पाण्डेय की बेटी और ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2’ की स्टार अनन्या पाण्डेय के साथ खाने पर दिखे थे और तब से ही लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि शायद इन दोनों के बीच कोई अफेयर है। दोनों एक ही कार में साथ थे।

एजेंडा आजतक में कार्तिक आर्यन ने इन अफ़वाहों के बारे में बात-चीत की है। कार्तिक ने कहा है कि, “अगर हम लोगों ने साथ में खाना खा लिया तो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। यह केवल एक डिनर था। मैं अपने बारे में ऐसी बातें पढ़ के हैरान हूँ।”

https://www.instagram.com/p/Brk_DAkjzLF/

https://www.instagram.com/p/Brk_Resj-2R/

https://www.instagram.com/p/Brk_SfoDLN6/

https://www.instagram.com/p/Brk_TgDjZzx/

https://www.instagram.com/p/BrlFJKBDouK/

यह भी पढ़ें: सनी लियॉन के पति डेनियल वेबर से सैफ को क्यों मिलवाना चाहती हैं करीना कपूर

 

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *