Sat. Jul 27th, 2024
    जन्मदिन मुबारक कॉमिक किंग राजपाल यादव: जानिए अभिनेता के बारे में अज्ञात तथ्य
    राजपाल यादव बॉलीवुड के सबसे मशहूर कॉमेडी अभिनेता में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 175 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है जिनमे से ‘चुप चुप के’, ‘भूल भुलैया’, ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी फिल्में शामिल है। एक वक़्त था जब लोग उन्हें फिल्मों में देखने का इंतज़ार करते हैं। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन ने देखते ही देखते सबका दिल जीत लिया और वह बॉलीवुड में कॉमिक किंग के तौर पर लोकप्रिय हो गए। आज जब उनका जन्मदिन है तो आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ अज्ञात तथ्य-
    राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1971 को यूपी के शाहजहांपुर में हुआ था।
    उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मंच से की थी। उन्होंने 1992 से 1994 तक, भारतेन्दु नाट्य अकादमी में थिएटर की शिक्षा प्राप्त की थी।

    1997 में, राजपाल अपनी अभिनय करियर को शुरू करने मुंबई आ गए। वह बाद में दूरदर्शन के मशहूर टीवी शो ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ के सीक्वल ‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ में नज़र आये थे।

    48 वर्षीय अभिनेता ने काल पेन और मार्टिन शीन जैसी हॉलीवुड शख्शियत के साथ भी काम किया हुआ है।

    भले ही यादव अपनी कॉमेडी के लिए क्यों ना मशहूर हो, मगर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक नकारात्मक किरदार के साथ की थी। ये सुनने में कितना भी चौकाने वाला लगे मगर यही सच है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘जंगल’ में उनके सिप्पा के किरदार को दर्शकों से बहुत सराहना मिली थी।

    राजपाल यादव प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व छात्र भी हैं।

    हिंदी फिल्मों के अलावा, उन्होंने अंग्रेजी, मराठी, तेलेगु और अवधि भाषाओँ की फिल्मों में भी काम किया है।

    https://youtu.be/xSYjspui1Ps

    यादव जेल की सजा भी काट चुके हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी जिसका कारण था उनका 5 करोड़ का चेक बाउंस होना। उन्होंने एक फिल्म के निर्माण के लिए व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था। जब उन्होंने भुगतान के लिए चेक दिया तो वह बाउंस हो गया और इस कारण व्यापारी ने उनके खिलाफ शिकायत की।

    यादव बहुत जल्द फिल्म ‘चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़’ में नजर आएंगे। यह एक पंजाबी फिल्म है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *