Sat. May 4th, 2024
गुंजन सक्सेना बायोपिक: फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी की को-स्टार रीवा अरोड़ा करेंगी अब उनकी बेटी जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर

जान्हवी कपूर के लिए इससे ख़ास बात क्या होगी कि जिस लड़की ने पहले उनकी दिवंगत माँ और बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी के साथ फिल्म ‘मॉम‘ में काम किया था, अब वह उनके साथ पहली महिला IAF पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नज़र आएँगी।

रीवा अरोड़ा ने फिल्म ‘मॉम’ में पीयू नाम की लड़की का किरदार निभाया था जो श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी। कई फैन पेज ने जान्हवी और रीवा की तसवीरें साझा की है जो सेट से ली गयी है।

https://www.instagram.com/p/BuZAsYHBeI2/?utm_source=ig_web_copy_link

जान्हवी ने पिछले साल फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में प्रवेश किया था। श्रीदेवी की मौत के कुछ ही महीनों बाद ये फिल्म रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था और अभिनेत्री को अपनी माँ को खोने के कुछ ही दिनों बाद काम पर लौटने के लिए सराहा गया था।

उनकी अगली फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक होगी। फिल्म का नाम “कारगिल गर्ल” होने की उम्मीद है। गुंजन ने 1999 में हुए कारगिल युद्ध में जख्मी जवानों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए बाहर निकाला था। गोलीबारी का सामना करते हुए, उन्होंने और उनके लेफ्टिनेंट श्रीविद्या राजन सैनिकों को घर पहुँचाने में कामयाब हो पाए थे। गुंजन, शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाली पहली महिला थी।

https://www.instagram.com/p/BuG-D13AaU0/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Br2Xu6VB2zR/?utm_source=ig_web_copy_link

सूरमा फेम अंगद बेदी को फिल्म में गुंजन सक्सेना के भाई अंशुमन सक्सेना का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। दोनों को वीकेंड में लखनऊ में देर रात तक शूटिंग करते हुए देखा गया था।

फिल्म अपना पहला स्केड्यूल 2 मार्च तक खत्म कर लेगी जिसके बाद पूरी टीम मुंबई वापस लौट आएगी। अप्रैल में, टीम फिर दूसरा स्केड्यूल शूट करने लखनऊ चली जाएगी।

शरण शर्मा निर्देशित फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। वह फिल्म में गुंजन यानी जान्हवी के पिता का किरदार निभाएंगे। फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस-धरमा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *