Thu. Mar 28th, 2024
    गर्भावस्था में तरबूज

    हर वो औरत जो माँ बनने वाली होती है, एक अलग ही खुशी महसूस करती है। लेकिन इस खुशी को साथ लेते हुए, बहुत सावधानी और सेहत का ध्यान भी साथ आते हैं।

    यह इसलिए क्योंकि, अब उसे अपने साथ-साथ, अपने बच्चे के पोषण का भी ध्यान रखना होगा। इसके लिए ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जिसे किसी भी गर्भावती को खाना या नहीं खाना चाहिए, लेकिन तरबूज़ एक ऐसा फल है जिसे उसे अंदेखा बिलकुल नहीं करना चाहिए।

    विषय-सूचि

    गर्भावस्था में तरबूज खाने के फायदे

    तरबूज़ का, माँ और होने वाले बच्चे पर, बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है। बहुत से फायदों में से कुछ फायदे हैं:

    1. हाथ और पाँव में कम सूझन होना

    गर्भावती औरतों के हाथ-पैर अक्सर सूझन के शिकार बन जाते हैं। तरबूज़ में पाए गए पानी के तत्व से, ये सूझन कम किया जा सकता है।

    2. डीहाइड्रेशन से दूरी

    ऐसी स्थिति में औरतों को बहुत सारा पानी पीने का सुझाव दिया जाता है। तरबूज़ में करीब-करीब नब्बे प्रतिशत पानी का तत्व पाया जाता है, जिससे शरीर में पानी की कमी मेहसूस नहीं होती है।

    3. मांसपेशियों में मज़बूती

    गर्भावस्था के दौरान, औरतों को अक्सर मांसपेशी से जुड़ी तक्लीफें होतीं हैं। इन तक्लीफों को दूर करने में, तरबूज़ के तत्वों का हाथ है।

    4. शरीर की चुस्ती बढ़ाए

    हर गर्भावती औरत को अपना और अपने बच्चे का पूरा ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए उसके शरीर में उतनी ताकत और चुस्ती का होना ज़रूरी है।

    उनके सेहत में कोई भी ऊँच-नीच का असर उनके बच्चे पर पड़ सकता है। तरबूज़ में ऐसे तत्व हैं जो इनके शरीर को उस तरह की उचित शक्ति, ताकत और चुस्ती दे।

    5. दस्त से राहत

    ऐसी स्थिति में, बहुत सी औरतों को दस्त की तक्लीफ मेहसूस होती है। लेकिन तरबूज़ में मौजूद फाइबर और पानी के तत्वों से, ये तक्लीफ दूर हो सकती है।

    6. स्वस्थ आँखें

    तरबूज़ में बीटा-कैरोटीन नाम का एक ऐंटिऔक्सिडेंट पाया जाता है जो हमारे शरीर में विटामिन ए का रूप ले लेता है। विटामिन ए के तत्व से, हमारे आँखों की सुरक्षा होती है, और वो स्वस्थ रहते हैं।

    गर्भावस्था में तरबूज का सेवन का तरीका

    गर्भाव्स्था में, तरबूज़ को हम काफी तरीकों से खा सकते हैं। वो हैं:

    1. तरबूज़ और नीम्बू के रस को मिलाकर
    2. तरबूज़ का आइस-क्रीम
    3. तरबूज़ का सैलेड

    लेकिन एक बात को ध्यान में रखना ज़रूरी है कि कोई भी चीज़ को ज़रूरत से ज़्यादा खाने से हमारे शरीर को हानी पहुँच सकती है। इसलिए, हमें ध्यान रखते हुए, हमें उचित मात्रा में ही तरबूज़ को भी खाना चाहिए।

    अगर आपको इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेन्ट कर सकते हैं।

    One thought on “गर्भावस्था में तरबूज खाने के फायदे, सेवन का तरीका”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *