Fri. Mar 29th, 2024

    भारत में COVID-19 से संक्रमित लोगों की टैली तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण की कुल संख्या दो लाख से 2.5 लाख तक पहुंचने में सिर्फ पांच दिन लगे।

    विभिन्न समाचार एजेंसियों द्वारा रिपोर्ट की गई राज्य सरकारों के आंकड़ों से पता चला है कि देश में रविवार को लगभग 10,000 नए मामले दर्ज किये गए, जिससे कुल आंकड़ा 2,57,334 तक पहुंच गया।

    भारत में रोजाना मामलों की संख्या बढ़ रही है। एक दिन में लगभग 8,000 संक्रमणों से, राष्ट्रव्यापी टैली अब लगभग 10,000 प्रतिदिन बढ़ रही है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में रविवार को कोरोनोवायरस बीमारी के 9,971 नए मामले और 287 मौतें दर्ज की गयी हैं।

    अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, 246,628 संक्रमणों के साथ, भारत अब संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, रूस और यूनाइटेड किंगडम के बाद दुनिया का पांचवा सबसे संक्रमित देश है।

    आपको बता दें कि आज 8 जून से सभी मॉल, रेस्तरां आदि भी खुल सकते हैं, जिससे इस मामले में वृद्धि के ज्यादा आसार हैं। ज्यादातर राज्य सरकारों ने पब्लिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है।

    स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार सक्रिय COVID-19 मामलों की संख्या 1,20,406 है, जबकि कुल 1,19,292 लोग ठीक हो चुके हैं और एक मरीज पलायन कर चुका है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अब तक लगभग 48.37 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

    देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जिसने संक्रमित लोगों के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य में अब तक 85,975 मामले दर्ज किये गए हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *