Fri. Apr 26th, 2024
    copper t side effects in hindi

    विज्ञान आज इतना आगे बढ चुका है कि अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए, आज हमारे पास कई सारे विकल्प हैं। उनमें मे से एक, कॉपर टी का आविष्कार है, और ये आज-कल का एक बहुत ही प्रचलित तरीका है। औरतें इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते-करते, इसके द्वारा होने वाली नुकसानों और दुष्परिणामों को नज़र अंदाज़ करने लगीं हैं।

    इस प्लास्टिक से बने उपकरण के कुछ दुष्परिणाम निम्न हैं।

    कॉपर टी के नुकसान (Copper t side effects)

    खून का बहाव

    इसे लगाने के बाद, हमारे खून के बहाव पर बुरे असर पड़ते हैं। इसके कारण हमारे मासिक धर्म (periods) के समय में हमें ज़्यादा तक्लीफ होती है, और हमारे खून का बहाव भी बढ़ जाता है।

    ऐंठन (cramp)

    कहा जाता है कि कॉपर टी के इस्तेमाल से शरीर में ऐंठन होना, बहुत ही आम और सामान्य बात है। ये तक्लीफ हमें सबसे ज़्यादा, हमारे मासिक धर्म के समय में होता है।

    ऐलर्जी

    यह बहुत कम होता है, लेकिन कभी-कभी कुछ औरतों को कॉपर टी से ऐलर्जी होती है। इसे लगाने के बाद, इन्हें कभी-कभी कुछ अजीब-सी बेचैनी महसूस होती है, और उनका सिर दर्द करता है। जब इस उपकरण को निकाला जाता है, तो ये सारी तक्लीफें भी दूर हो जाती है।

    निष्कासन

    कभी-कभी अगर कॉपर टी को ठीक तरह से नहीं लगाया जाए, तो हमारे गर्भाशय से निकल जाता है। कभी-कभी ये ऐंठन के कारण भी नकल जाता है।

    संक्रमण (infection)

    अगर इसे ठीक से नहीं लगाया जए, तो कॉपर टी धीरे-धीरे हमारे गर्भाशय के और अंदर चला जाता है, जिसके कारण हमें गम्भीर तरह का संक्रमण हो सकता है।

    गर्भावस्था

    ऐसा बहुत ही कम होता है, लेकिन कई बार कॉपर टी का इस्तेमाल करने पर भी, औरतें गर्भावस्था में चली जातीं हैं। जब ऐसा होता है, हमें सबसे पहले किसी अच्छे डॉकटर से इस उपकरण को निकलवाना चाहिए।

    लेकिन ऐसा कॉपर टी के इस्तेमाल करने के समय में, उसके निकलने के कारण भी हो सकता है।

    गर्भपात

    कॉपर टी का इस्तेमाल करते समय, जब कभी कोई औरत गर्बावस्था में चली जाती है, तो उसका पहला कदम पेट गिराने की ओर बढ़ता है। इसके कारण भविष्य में उसका गर्भपात होने की संभावना बढ़ जाती है।

    गर्भाशय का कटना

    कॉपर टी को लगाने के वक्त, कभी-कभी औरतों के गर्भाशय कट गए हैं। इसके कारण उन्हें उसे जल्द से जल्द, बहुत सावधानी से बाहर निकालना पड़ा है। ऐसा बहुत कम होता है। लेकिन जब होता है, बहुत ज़्यादा नुकसान होता है।

    हमारा गर्भाशय, हमारे शरीर का एक बहुत ही नाज़ुक अंग है। इससे जुड़ी हम किसी भी उपकरण या चीज़ को इस्तेमाल करते हैं, तो वो हमें बहुत ही सावधान होकर करना होगा। इससे हम गर्भावस्था में जाने से अपने आप को रोक तो सकते हैं, लेकिन अपने सेहत की कीमत पर; और ऐसी कीमत जिसके नुकसान भी बहुत ही ज़्यादा हानीकारक होते हैं।

    इसके दुष्परिणाम और नुकसान को ठीक होने में लगभग 1-2 महीने लगते हैं। बहुत ही कम औरतों को, करीबन 1-2% औरतों को, इन नुकसानों को अपने पूरे जीवन में साथ लेकर चलना पड़ता है। इसलिए हमें इस बात का पुरा ध्यान रखना चाहिए कि अगर कॉपर टी लगाने के बाद, हमें किसी भी प्रकार के दुष्परिणाम का शक भी हो, तो सबसे पहले हमें अपने डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए, और इन शक की जाँच करवा लेनी चाहिए।

    [ratemypost]

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *