Sat. Apr 20th, 2024
    कौन बनेगा करोड़पति

    अमिताभ बच्चन का सबसे पॉपुलर शो “कौन बनेगा करोड़पति” ने 10 साल पूरे कर लिए हैं। अमिताभ बच्चन 18 सालो से इस शो से जुड़े हुए हैं। केबीसी एक ऐसा शो है जिसमे सही जवाब देने पर पैसे मिलते हैं। सवाल जनरल नॉलेज से जुड़े होते हैं। इस साल शो को बिनीता जैन के रूप में एक विनर भी मिल गया है। बिनीता असम से हैं।

    शो के 10 साल पूरे होने पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बेहद भावुक हो गए हैं। उनके एक ट्वीट से इस बात का अंदाज़ा भी लगाया जा सकता है।

    उन्होंने लिखा है-“केबीसी फिनाले हो गया है। यह सीजन ख़तम हो गया है। केबीसी के 10 सीजन पुरे हो चुके हैं। 2000 से केबीसी को 18 साल हो चुके हैं। मेरे लिए केबीसी के 716 एपिसोड्स हो चुके हैं। 9 सीजन से ऊपर 855 घंटे हो चुके हैं। हर एपिसोड पे 3-4 घंटे काम करना। और 4-5 घंटे हर एपिसोड की तयारी में अलग से लगना।”

    अमिताभ के इस ट्वीट से पता लगाया जा सकता है कि एक शो को कामयाबी दिलाने के पीछे कितने कड़ी महनत लगती है। केबीसी सिर्फ एक शो नहीं है बल्कि इसे इंडिया का त्यौहार भी कहा जाता है। कई सालो से इसने अपनी एक पक्की जगह नेशनल टेलीविज़न पे बना रखी है। और ये इंडिया का सबसे हिट रियलिटी शो है।

    इसके ग्रैंड फिनाले एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। इस एपिसोड में अमिताभ के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा भी नज़र आएंगे। ये एपिसोड 26 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *