Sat. Apr 20th, 2024
    arvind kejriwal car attacked

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से यह आरोप लगाया गया है कि बीते शुक्रवार को उनकी कार पर करीब 100 लोगों ने हमला बोल दिया।

    केजरीवाल के अनुसार ये सभी लोग भाजपा का झण्डा हाथ में लिए हुए थे। हालाँकि इस बाबत स्पष्टीकरण जारी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को यह बताया है कि इस घटना से किसी को ही चोट नहीं पहुंची है।

    अधिकारी ने बताया है कि भाजपा का झण्डा हाथों में लिए करीब 100 लोगों ने अरविंद केजरीवाल कि कार को रोक लिया और फिर वो लोग अरविंद केजरीवाल की कार पर डंडों से हमला करने लगे।

    यह घटना तब हुई है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बाहरी दिल्ली में एक विकास कार्य का शिलान्यास करने के लिए जा रहे थे।

    आप ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए भाजपा के साथ ही दिल्ली पुलिस को भी निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया है-

    आप ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘जब दिल्ली पुलिस एक मुख्यमंत्री की रक्षा नहीं कर सकती है तो वह आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी?’

    इसके अलावा आप ने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि ‘भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की कार पर डंडों से घातक प्रहार किए, जिससे कार का रियर व्यू मिरर टूट गया है। मुख्यमंत्री को उनके सुरक्षा अधिकारियों ने बचा लिया है।’

    इसके पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की नाकाम कोशिशें होतीं रहीं है। पिछले साल नवंबर में ही मुख्यमंत्री कार्यालय में घुस आए एक व्यक्ति ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंकने की कोशिश की थी, हालाँकि बाद में उस व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *