Tue. Apr 16th, 2024
    कर्ता कारक

    विषय-सूचि

    इस लेख में हम कारक के भेद कर्ता कारक के बारे में पढ़ेंगे।

    (कारक के बारे में पढ़नें के लिए यहाँ क्लिक करें – कारक के उदाहरण, भेद, परिभाषा)

    कर्ता कारक की परिभाषा

    • जो वाक्य में कार्य को करता है, वह कर्ता कहलाता है। कर्ता वाक्य का वह रूप होता अहि जिसमे कार्य को करने वाले का पता चलता है।
    • कर्ता कारक का विभक्ति चिन्ह ‘ने’ होता है। 

    कर्ता कारक के उदाहरण :

    • विकास ने फुटबॉल खेली। 

    ऊपर दिए वाक्य में आप देख सकते हैं कि ने विभक्ति चिन्ह का प्रयोग हो रहा है। यह चिन्ह कर्ता कारक का होता है। इस वाक्य से हमें काम को करने वाले के बारे में जानकारी मिल रही है। यह हमें बता रहा है कि विकास ने फूटबाल खेली। अतः यह उदाहरण कर्ता कारक के अंतर्गत आएगा।

    • दिनेश ने पीड़ित की सहायता की। 

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए वाक्य में देख सकते हैं कार्य करने वाले का बोध हो रहा है। इस वाक्य में ने विभक्ति चिन्ह का भी प्रयोग हो रहा है। इससे हमें पता चल रहा है कि सहायता करने वाला दिनेश ही है। अतः यह उदाहराण कर्ता कारक के अंतर्गत आयेगा।

    • अमित ने पूरी किताब पढ़ ली। 

    ऊपर दिए गए वाक्य में आप देख सकते हैं, ने विभक्ति चिन्ह का प्रयोग हो रहा है। यह चिन्ह कर्ता कारक का होता है। इस वाक्य से हमें कार्य को करने वाले के बारे में पता चल रहा है। हमें पता चल रहा है कि किता को पढने वाला अमित ही है। अतः यह उदाहरण कर्ता कारक के अंतर्गत आयेगा।

    • छमिया ने अमिया खायी।  

    जैसा कि हमें ऊपर दिए गए वाक्य को पढने से पता चल रहा है कि अमिया छमिया द्वारा खायी गयी हैं। इस वाक्य में ने विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है। इससे कर्ता का बोध होता है। अतः यह उदाहरण कर्ता कारक के अंतर्गत आएगा।

    कर्ता कारक के प्रकार :

    1. परसर्ग सहित :

    • जब वाक्य में ने परसर्ग का प्रयोग होता है।
    • यह मुख्यतः भूतकाल के वाक्यों में होता है।

    उदाहरण :

    • रामू ने अपने बच्चों को पीटा।
    • मेरे मित्र ने मेरी सहायता की।
    • अध्यापक ने विद्यार्थियों को डांटा।
    • विकास ने एक सुन्दर पत्र लिखा।
    • सुरेश ने आम खाया।

    2. परसर्ग रहित :

    • जब वाक्य में ने परसर्ग का प्रयोग नहीं होता है।
    • यह मुख्यतः वर्तमानकाल एवं भविष्यकाल में होता है।

    उदाहरण :

    • सुरेश उपन्यास पढता है।
    • नरेश खाना खाता है।
    • सूरज किताब पढता है।
    • समीर जयपुर जा रहा है।
    • सोनू कहानियाँ लिखता है।

    इस विषय से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. कर्म कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    2. करण कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    3. सम्प्रदान कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    4. अपादान कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    5. अधिकरण कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    6. संबंध कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा
    7. संबोधन कारक – उदाहरण, चिन्ह, परिभाषा

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    8 thoughts on “कर्ता कारक : परिभाषा एवं उदाहरण”
    1. हाथी गन्ना खाता है यह
      कौन सा कारक है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *