Fri. Mar 29th, 2024
    करण जौहर ने साझा किया आलिया भट्ट के साथ अपने फोटोशूट का वीडियो, देखने लायक है दोनों की केमिस्ट्री

    करण जौहर ने आलिया भट्ट को इंडस्ट्री में लांच किया था और जभी से वे उन्हें अपनी बेटी जैसा मानते हैं। दोनों का रिश्ता इतना गहरा है कि जब ‘कलंक’ की शूटिंग के वक़्त, आलिया ने एक बहुत अच्छा शॉट दिया तो करण उनका प्रदर्शन देख कर भावुक हो गए और तुरंत आलिया से कॉल कर बात की। वे भावुक होकर रोने लग गए थे। और अब, आलिया अपने पिता समान करण के साथ ‘एले इंडिया के फरवरी इशू’ के कवर पर नज़र आई हैं। दोनों साथ में काफी फ्रेश और क्यूट नज़र आ रहे हैं।

    नीले और सफ़ेद कपड़ो में दोनों साथ में काफी सहज दिख रहे हैं। आलिया भट्ट ने ये कवर जारी करते हुए लिखा-“मेरा शानदार दोस्त”। वही करण ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर डालते हुए लिखा-“मेरे बेबी के जन्मदिन पर, मेरी बेबी गर्ल के साथ”। और अगर ये तस्वीर काफी नहीं थी तो करण ने एक विडियो डाली है जिसे देख कर आप अपने आप को मुस्कुराने से रोक नहीं पाएंगे।

    https://www.instagram.com/p/BtkiPMSjx6K/?utm_source=ig_web_copy_link

    इस विडियो में, दोनों को अलग अलग पोशाकों में देखा जा सकता है। दोनों साथ में मस्ती करते हुए पोज़ दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है। बिखरे बाल, डैपर जैकेट से लेकर लाल ड्रेस तक, दोनों के फोटोशूट के पीछे का वीडियो एकदम देखने लायक है।

    https://www.instagram.com/p/Btm7cWiD0B5/?utm_source=ig_web_copy_link

    ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ में आलिया का निर्देशन करने के बाद, करण एक बार उनके साथ फिल्म ‘तख़्त’ में काम करने जा रहे हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *