Thu. Mar 28th, 2024
    कपिल शर्मा गिन्नी चतरथ की शादी

    कॉमेडियन कपिल शर्मा 12 दिसम्बर को अपनी मंगेतर गिन्नी चतरथ से शादी करने वाले हैं। यह शादी गिन्नी के शहर जालंधर में होने वाली है। कपिल शर्मा ने अपनी शादी का निमंत्रण पत्र भी पोस्ट किया था।

    https://www.instagram.com/p/Bqrk-LMhi4N/

    शादी से पहले के रिवाज़ शुरू हो चुके हैं। गिन्नी के घर पर अखंडपाठ का आयोजन किया गया था।

    https://www.instagram.com/p/Bq7l4_8BrSt/

    इस मौके पर सभी ने नाच गाना भी किया जिसकी तस्वीरें इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं। गिन्नी तस्वीरों में बहुत खुश नज़र आ रही हैं। गिन्नी ने बैगनी सूट, गुलाबी दुपट्टे के साथ पहना था।

    https://www.instagram.com/p/Bq66JK9hvRR/

    https://www.instagram.com/p/Bq4062lhXtq/

    इसके साथ ही गिन्नी की बैंगल सेरेमनी भी आयोजित की गई थी जिसमें गिन्नी दुल्हन के लिबास में नज़र आईं।

    https://www.instagram.com/p/Bq9EFxhBlco/

    https://www.instagram.com/p/Bq9Ds7lB7d4/

    https://www.instagram.com/p/Bq9ELCIhiJq/

    कपिल शर्मा अपने कार्यक्रम के साथ छोटे पर्दे पर वापस आने वाले हैं। कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह शो सलमान खान प्रोड्यूस करने वाले हैं।

    एक साक्षात्कार के दौरान कपिल ने कहा था कि वह अपनी शादी साधारण तरीके से ही करना चाहते थे पर गिन्नी अपने माँ-बाप की इकलौती संतान हैं इसलिए उनके घर वाले धूम धाम से गिन्नी और कपिल की शादी करना चाहते थे।

    गिन्नी के घरवालों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कपिल इस बात के लिए राज़ी हो गए। कपिल की माँ भी यह शादी धूम-धाम से करना चाहती थीं।

    यह भी पढ़ें: 2.0 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5: रजनीकांत की फ़िल्म ने 5 दिनों में कमाए 400 करोड़

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *