Sat. May 4th, 2024
कपिल शर्मा ने दिया रणवीर-दीपिका को सरप्राइज गिफ्ट

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी इन दिनों सारी लाइमलाइट बटोर रही हैं। उन दोनों ने पंजाब में 12 दिसंबर वाले दिन अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की उपस्थिति में सात फेरे लिए थे। उन्होंने पहले जालंधर में एक रिसेप्शन का आयोजन किया था और अब मुंबई में फ़िल्मी और टीवी जगत के सितारों के लिए दुसरी रिसेप्शन पार्टी रखी है।

इसमें रेखा, कृति सेनन, सलीम खान, सुमोना चक्रबर्ती, मीका सिंह जैसे कई सितारों को देखा गया मगर जिसने सबसे ज्यादा नज़रे अपनी तरफ खीची वो थे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

पहले उनका डांस का विडियो वायरल हुआ था जिसमे रणवीर अपनी पत्नी के लिए ‘मैं तेरा हीरो’ गाना गा रहे हैं और अब एक और विडियो सोशल मीडिया पर देखने के लिए मिल रहा है जिसमे ये जोड़ी केक काटते हुए नज़र आ रही है। दरअसल पिछले महीने ही इन दोनों की शादी हुई थी इसलिए कपिल-गिन्नी ने इन दोनों के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट रखा था।

विडियो में आप देख सकतें हैं कि कपिल कैसे इस नवविवाहित जोड़े को स्टेज पर केक काटने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। कपिल के इस कदम से रणवीर चौक गए और उनका शुक्रिया अदा करने लगे। आप विडियो यहाँ देख सकते हैं-

https://www.instagram.com/p/BrzuOgxgcyU/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *