Tue. Apr 16th, 2024
    प्रियंका निक सिम्प्सोंस Simpsons

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सिम्प्सोंस (Simpsons) के फैन्स को एक तोहफ़ा दिया है। अपनी इसाई और हिन्दू रीती रिवाजों से हुई शादी की प्रियंका ने ऐसी तस्वीर शेयर की है जैसा सिम्प्सोंस के एपिसोड में हो सकता था।

    पहली तस्वीर में दोनों सिम्प्सोंस स्टाइल में कैमरा के सामने खड़े तस्वीरें खीचा रहे हैं। यह तस्वीर बिल्कुल उनकी असली शादी की तस्वीरों की तरह ही है। सिम्प्सोंस निक और प्रियंका ने भी वैसे ही कपड़े पहन रखे हैं जैसे निक और प्रियंका ने अपनी शादी में पहने थे।

    https://www.instagram.com/p/Bry5LIxn_eB/

    दूसरी तस्वीर में हम देशी स्टाइल के निक-प्रियंका सिम्प्सोंस को देख सकते हैं। जिसमें प्रियंका ने लाल सब्यसाची लहंगा पहना है और निक ने शेरवानी। पूरा सिम्प्सोंस परिवार उनके पीछे खड़ा है।

    https://www.instagram.com/p/Bry5NokHZZA/

    हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि निक और प्रियंका की शादी का कोई सिम्प्सोंस एपिसोड आने वाला है या नहीं, अगर ऐसा हुआ तो फैन्स के लिए इससे अच्छी बात और क्या होगी।

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर राजस्थान में शादी कर ली थी। हाल ही में उनकी शादी की एक विडियो सामने आई है जिसमें भारतीय परंपरा से हुई कुछ रस्मो और इसाई परंपरा से हुई उनकी शादी के कुछ अंश दिखाए गए थे।

    इस विडियो में निक और प्रियंका की प्रेमकहानी और उनकी शादी से जुड़े हुए कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाए गए हैं। सफ़ेद वेडिंग गाउन में प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं।

    निक और प्रियंका की शादी के विडियो में उनके मिलने से लेकर सगाई और फिर शादी तक की बाते बताई गई हैं। यह शादी जोधपुर के उमेद भवन में हुई थी जिसमें निक और प्रियंका के परिवार वाले उपस्थित रहे।

    प्रियंका की मेहन्दी और संगीत के विडियो भी सामने आए थे  जिनमें दोनों बहुत सुन्दर और खुश लग रहे थे।  संगीत समारोह में दोनों के ही परिवार वालों ने प्रस्तुति दी थी।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की सबसे महत्वाकांक्षी फ़िल्म मौला जट का ट्रेलर रिलीज़, करण जौहर और अनुराग कश्यप ने की तारीफ़

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *