Sat. May 4th, 2024

देश में शादियों का मौसम चल रहा है तो भला हमारी इंडस्ट्री कैसे पीछे रह जाती। जहाँ इटली में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की थी वही जोधपुर में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ नयी ज़िन्दगी की शुरुआत की। टीवी इंडस्ट्री से भी पारुल चौहान और अदिति गुप्ता शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और इन सभी की तसवीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी गिन्नी चतरथ के साथ पंजाब में एक निज़ी समारोह में शादी कर ली हैं।

इस नवविवाहित जोड़े ने हाल ही में एक रिसेप्शन का आयोजन किया था जिसमे दलेर मेहँदी को देखा गया और अब स्टार एक और रिसेप्शन पार्टी मुंबई में देने जा रहे हैं। ये पार्टी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों के लिए रखी गयी है। कपिल शर्मा के फैन पेज ने निमंत्रण की तस्वीर साझा की है। ये पार्टी, 24 दिसम्बर वाले दिन मुंबई के जे.डब्ल्यू मैरियट में आयोजित की जाएगी। तस्वीर यहाँ देख सकते हैं-

काम की बात की जाये तो, कपिल जल्द छोटे पर्दे पर अपने मशहूर शो “द कपिल शर्मा शो” के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। ये शो इसी महीने 29 दिसम्बर वाले दिन से रात के 9:30 बजे प्रसारित होगा। मेकर्स ने इस शो का प्रोमो लांच किया है जो बहुत मनोरंजक लग रहा है। प्रोमो को देखने के बाद, शो का इंतज़ार करना बहुत मुश्किल हो रहा है।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *