Sat. Jul 27th, 2024
    द कपिल शर्मा शो: कपिल ने की निक जोनस पर टिपण्णी-'अंग्रेज़ो ने फिर लूट लिया हमें'

    आज किसी भी फिल्म का प्रचार, कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो‘ में आये बिना अधूरा है। हर हफ्ते कोई न कोई स्टार शो में अपनी फिल्म का प्रचार करने आता है और इस बार शो में दस्तक दी है ‘जबरिया जोड़ी‘ ने यानि सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने। एपिसोड का एक प्रोमो सोनी टीवी ने जारी किया है जिससे साबित होता है कि शो कितना मजेदार होने वाला है।

    https://www.instagram.com/p/B0Sum4JFDd7/?utm_source=ig_web_copy_link

    कपिल पहले भी प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी गायक निक जोनस पर चुटकुले छोड़ चुके हैं लेकिन इस बार जो उन्होंने कहा है, वे वाकई बहुत मजेदार है। निक परिणीति के जीजा है ये तो सभी जानते हैं, इसलिए जब परी शो में आई तो कपिल ने निक द्वारा प्रियंका को हमारे देश से ले जाने पर मजाक किया। वीडियो में, कपिल से परी सवाल करती हैं-‘अगर आप निक से मिले तो आप क्या बोलेंगे?’, इसका जवाब कॉमेडियन ने बड़ा ही शानदार तरीके से दिया है।

    कपिल ने कहा-“पहला, मैं कहूंगा कि अच्छी पसंद है। दूसरा, अंग्रेज़ो ने फिर लूट लिया हमें।” कपिल के जवाब ने न केवल दर्शको को बल्कि परिणीति और सिद्धार्थ को भी हंसाते हंसाते लोटपोट कर दिया। देखिये यहाँ-

    https://www.instagram.com/p/B0SoWu9FNXh/?utm_source=ig_web_copy_link

    अब फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की बात करें तो, ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन प्रशांत सिंह ने किया है। फिल्म में, बिहार में प्रचलित पकड़वा शादी की प्रथा के बारे में दिखाया जाएगा जिसमे ज्यादा दहेज़ न देने के लिए लड़कीवाले दूल्हे का अगवा कर लेते है और बन्दूक की नौक पर शादी करवाते हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर, शोभा कपूर और शैलेश आर सिंह ने किया है। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज़ होगी।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *