Thu. Mar 28th, 2024
    'नच बलिए 9' फेम प्रिंस नरूला को लगाई उनकी पत्नी युविका चौधरी ने फटकार, देखे वीडियो 

    ऐसा कहा जाता है कि रियलिटी शो में बनने वाली जोड़ियां केवल शो तक ही सीमित रहती हैं, जैसी शो खत्म, उनका रिश्ता भी खत्म। हालाँकि, रोडीज़ फेम प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने इस सोच को गलत साबित कर दिया। जब दोनों की मुलाकात शो ‘बिग बॉस’ में हुई थी तब किसने सोचा था कि ये आगे जाकर शादी कर लेंगे। प्रिंस ने दिल के आकार का परांठा बनाकर युविका को प्रोपोज़ किया था। और पिछले साल अक्टूबर में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली।

    https://www.instagram.com/p/BrQmuMOFHXZ/?utm_source=ig_web_copy_link

    ये जोड़ी फ़िलहाल एक और रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ में नज़र आ रही है जिसका प्रीमियर पिछले हफ्ते शुक्रवार से ही शुरू हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए शो में भाग लिया लेकिन जब शूटिंग का पहला दिन था, उसके कुछ घंटे पहले ही प्रिंस के छोटे भाई की मौत हो गयी और जोड़ी के लिए भी शूट करना बहुत कठिन हो गया। लेकिन कहते हैं न, शो चलना चाहिए। दोनों पूरे जोश के साथ दर्शको का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

    https://www.instagram.com/p/B0Kn8NtlySr/?utm_source=ig_web_copy_link

    हाल ही में, प्रिंस ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इसमें प्रिंस एक पंजाबी गाना गाते हुए नज़र आ रहे हैं जब युविका पीछे से आती हैं और गुस्से में प्रिंस को चाटा मार देती हैं। अपनी हालत साझा करते हुए प्रिंस ने कैप्शन में लिखा-“मेरे मुँह ते निकल गयी, मेरी जुबान टूट गयी यार।” ये वीडियो आपको हंसा देगा। देखिये यहाँ-

    https://www.instagram.com/p/B0QeEaXlmXg/?utm_source=ig_web_copy_link

    इस दौरान, शो में जोड़ियों के पहले प्रदर्शन की झलक आपको सोशल मीडिया पर देखने के लिए मिल जाएगी। शो में एक नया कांसेप्ट आया है जिसके तहत जिन जोड़ियों को ज्यादा स्कोर मिलते हैं उन्हें जज की तरफ से ‘हाई-फाई’ दिया जाता है। इस हफ्ते प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह, विन्दु दारा सिंह-दिना उमरोवा और बबिता फोगाट-विवेक सुहाग को ‘हाई-फाई’ मिलेगा।

    https://www.instagram.com/p/B0L4ywWlMpg/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *